Perplexity: अब व्हाट्सएप पर भी करें इस्तेमाल, यह रहा नंबर, चैटजीपीटी से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Apr 2025 05:29 PM IST
सार

Perplexity का WhatsApp इंटीग्रेशन उपयोगकर्ताओं को AI चैटबॉट की सुविधा एक और एप डाउनलोड किए बिना देता है। इससे न केवल फोन स्टोरेज और डेटा की बचत होती है, बल्कि यूज़र बिना किसी साइन-अप या लॉगिन के सीधे सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

Now you can use Perplexity on WhatsApp here is the number
Perplexity - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    लोकप्रिय AI-पावर्ड चैटटूल Perplexity AI अब सीधे WhatsApp के जरिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बात की जानकारी Perplexity AI के सह-संस्थापक और CEO अरविंद श्रीनिवास ने एक LinkedIn पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने कुछ दिन पहले ही यूजर्स से पूछा था कि क्या वे Perplexity को WhatsApp पर इस्तेमाल करना चाहेंगे और अब यह सुविधा आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है।

    Perplexity का WhatsApp इंटीग्रेशन उपयोगकर्ताओं को AI चैटबॉट की सुविधा एक और एप डाउनलोड किए बिना देता है। इससे न केवल फोन स्टोरेज और डेटा की बचत होती है, बल्कि यूज़र बिना किसी साइन-अप या लॉगिन के सीधे सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

    Perplexity AI का इस्तेमाल WhatsApp पर आप प्रश्न पूछने, टॉपिक रिसर्च करने, कंटेंट को संक्षेप में पढ़ने, यहां तक कि कस्टम इमेज जनरेट करने जैसे कार्यों के लिए कर सकते हैं और यह सब बिना किसी शुल्क के। Perplexity AI का उपयोग करने के लिए नीचे दिए गए नंबर को अपने मोबाइल में सेव करना होगा जो कि +1 (833) 436-3285 है। इसके बाद आप WhatsApp चैट में सीधे अपने सवाल पूछ सकते हैं। यह सेवा स्मार्टफोन, पीसी, Mac और WhatsApp Web पर भी काम करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें