Reddit: भारत में जल्द लॉन्च होगा Reddit का हिंदी अनुवाद फीचर, लाइव कर सकेंगे इस्तेमाल

लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit ने मंगलवार को भारत में AI आधारित अनुवाद फीचर लॉन्च करने की घोषणा की है। इस नई सुविधा के तहत उपयोगकर्ता अब Reddit पर पोस्ट को हिंदी में अनुवाद करके पढ़ सकेंगे। कंपनी ने बताया कि अगले कुछ महीनों में बांग्ला भाषा को भी प्लेटफॉर्म में जोड़ा जाएगा।
अब तक Reddit एक अंग्रेजी-प्रधान प्लेटफॉर्म रहा है, लेकिन कंपनी का कहना है कि भारत जैसे विविध भाषाओं वाले देश में अधिक उपयोगकर्ताओं तक पहुंच बनाने के लिए मशीन लर्निंग तकनीक पर आधारित अनुवाद सुविधा को शुरू किया गया है। हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है, जिसे लगभग 52.83 करोड़ लोग बोलते हैं यानी देश की कुल आबादी का 43.63% आबादी हिंदी बोलती है।
Reddit के अनुसार, यह अनुवाद फीचर उपयोगकर्ताओं को पोस्ट और कमेंट को ऑटोमैटिक अनुवाद करने की सुविधा देगा। उपयोगकर्ता अब चाहें किसी भी भाषा में पोस्ट करें, अगर Reddit उस भाषा को सपोर्ट करता है, तो अनुवाद ऑटोमैटिक उपयोगकर्ता की चुनी गई भाषा में हो जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि कोई यूजर अंग्रेजी में पोस्ट करता है लेकिन आपके लिए डिफॉल्ट भाषा हिंदी है, तो Reddit उस पोस्ट को हिंदी में दिखाएगा।
Reddit एप (एंड्रॉयड, iPhone और वेबसाइट) पर अब यूजर्स को पोस्ट के ऊपर “Translate” (अनुवाद करें) नाम का नया बटन दिखेगा। इस पर टैप करके उपयोगकर्ता पूरी फीड को हिंदी में देख सकेंगे। साथ ही, "Original Language View" का विकल्प भी होगा, जिससे आप मूल भाषा में भी पोस्ट को देख सकते हैं। इससे पहले, पिछले सप्ताह ही Reddit ने भारत में एक और नया फीचर AI Answers लॉन्च किया था। यह AI-संचालित टूल उपयोगकर्ताओं को प्लेटफॉर्म पर तेजी से और सटीक जानकारी खोजने में मदद करता है।
- AI छीन रहा नौकरी: हमें नहीं है इंसानों की जरूरत, एआई से होंगे सारे काम, कंपनी के सीईओ का बड़ा एलान
- Android Show: I/O 2025 से पहले होगा एंड्रॉयड के लिए स्पेशल इवेंट, जानें क्या होगा खास
- Alert: दो दिन बाद इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, देखें पूरी लिस्ट और जानें कारण
- OpenAI: गूगल सर्च की बढ़ने वाली है मुसीबत, ChatGPT में आया शॉपिंग वाला फीचर