Android Show: I/O 2025 से पहले होगा एंड्रॉयड के लिए स्पेशल इवेंट, जानें क्या होगा खास
अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि शो में कौन-कौन से फीचर्स पेश किए जाएंगे, लेकिन Google का कहना है कि यह कार्यक्रम Android के नए इनोवेशनों और यूजर एक्सपीरियंस पर "गहरी जानकारी" देगा। यह शो Google I/O 2025 से पहले Android उत्साही लोगों को तैयार करने के लिए रखा गया है।

विस्तार
Google ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपने वार्षिक डेवलपर सम्मेलन Google I/O 2025 से एक हफ्ते पहले एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा, जो पूरी तरह से Android पर केंद्रित होगा। इस कार्यक्रम को "The Android Show: I/O Edition" नाम दिया गया है और यह मुख्य रूप से Android 16 के नए फीचर्स और अपडेट्स पर आधारित होगा।
कब होगा Android Show: I/O Edition?
- तारीख:मंगलवार, 13 मई 2025
- समय: सुबह 10:00 AM PT (भारत में रात 10:30 PM IST)
इस शो का प्रसारण YouTube पर किया जाएगा, जहां Sameer Samat (प्रेसिडेंट, एंड्रॉयड इकोसिस्टम) और Android टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।
क्या होगा खास?
अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि शो में कौन-कौन से फीचर्स पेश किए जाएंगे, लेकिन Google का कहना है कि यह कार्यक्रम Android के नए इनोवेशनों और यूजर एक्सपीरियंस पर "गहरी जानकारी" देगा। यह शो Google I/O 2025 से पहले Android उत्साही लोगों को तैयार करने के लिए रखा गया है। Google के Sameer Samat ने एक मीडिया नोट में कहा, "Android में नया क्या है, यह हमेशा Google I/O का अहम हिस्सा रहा है। लोगों की उत्सुकता को देखते हुए हम इस साल I/O की शुरुआत एक खास Android शो से कर रहे हैं।"