Google का नया फीचर, पलकें झपकते हिंदी में मिलेगा गणित के किसी भी सवाल का जवाब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Dec 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Now you can solve math question with Google Lens you also get you how to solve it
Google lens math solver - फोटो : Google

    गूगल ने अपने 'L10n'इवेंट में भारत की स्थानीय भाषाओं के यूजर्स के लिए कई फीचर्स की घोषणा की है। इनकी मदद से ट्रांसलिटरेशन को यूजर्स के लिए और भी आसान बनाया गया है। गूगल ने कहा है कि वह ऐसे फीचर्स को इनमें शामिल कर रहा है, जिससे अलग-अलग भाषाओं में सर्च नतीजों और गूगल मैप पर नेविगेट करने में आसानी होगी। इसके अलावा, यूजर्स हिंदी में भी गणित के सवालों को हल करना सीख सकेंगे।

    गूगल लेंस करेगा कमाल

    यूजर्स गूगल लेंस के जरिए गणित के सवालों की फोटो ले सकते हैं और उसे हल करना सीख सकते हैं। इसके लिए लेंस सबसे पहले इमेज को क्वेरी में बदलता है। फिर उसके आधार गूगल हर स्टेप के हिसाब से गाइड में मदद करता है।

    विज्ञापन

    नए फीचर को लेकर गूगल इंडिया के कंट्री हेड और उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने वर्चुअल कार्यक्रम में कहा कि गूगल ने इंटरनेट पर स्थानीय भारतीय भाषाओं के कंटेंट के इस्तेमाल, संवाद और रचनात्मकता से जुड़ी चुनौतियों को दूर करने के लिए इन विशेषताओं को जोड़ा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि नए फीचर्स से यूजर्स को भाषाई दिक्कतों से पार पाने में काफी मदद मिलेगी। गूगल ने अपने 'L10n' वर्चुअल कार्यक्रम में चार नए लैंग्वेज फीचर का एलान किया। नए फीचर्स गूगल प्रोडक्ट्स में और अधिक भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट जोड़ती हैं। उसने अपने नए बहुभाषी मॉडल के लिए MuRIL (मल्टी लैंग्वेज रिप्रजेंटेशन फॉर इंडियल लैंग्वेज) की भी घोषणा की।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें