PUBG Mobile की भारत में वापसी पर सरकार ने पहली बार कुछ कहा है, पढ़ लीजिए

यदि आप भी उनलोगों में से एक हैं जो पबजी मोबाइल की भारत में वापसी का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है। PUBG Mobile ने भारत में वापसी का भले ही एलान कर दिया है, टीजर जारी कर दिया है, रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, अनारकली नाम से हेड गियर देखे गए हैं लेकिन पबजी का इंतजार अभी और लंबा होने वाला है। सरकार ने PUBG Mobile की वापसी को लेकर पहली बार कुछ कहा है। आइए जानते हैं।

PUBG Mobile India की भारत में वापसी को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने पहली बार खुलकर बयान दिया है। मंत्रालय ने साफ शब्दों में कह दिया है कि PUBG Mobile की भारत में लॉन्चिंग की अनुमति नहीं दी गई है। मंत्रालय ने यह बात दो अलग-अलग आरटीआई आवेदनों के जवाब में कही है।

बता दें कि पिछले महीने ही PUBG Corporation ने PUBG Mobile को भारत में री-लॉन्च करने की घोषणा की थी। भारत में वापसी को लेकर पबजी ने चीनी कंपनी टेंसेंट गेम्स से भी नाता तोड़ लिया है। इसके अलावा कंपनी ने भारत में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने की भी घोषणा की है।
- ट्विटर इंडिया की याचिका पर केंद्र व सात राज्यों को नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा आईटी सेल से भी मांगा जवाब
- कोरोना काल में दोनों हाथों से दान कर रहीं जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी, चार महीने में दान किए 30 हजार करोड़
- इंस्टेंट लोन देकर फंसा रहे चाइनीज Apps, चुकाने में देरी होने पर करते हैं न्यूड वीडियो कॉल की मांग
- चाइनीज टेलीकॉम कंपनियों पर जल्द हो सकती है सर्जिकल स्ट्राइक