Flipkart Big Saving Days sale: Tecno के इन स्मार्टफोन पर मिलेगी बंपर छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Dec 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
TECNO smartphones Offers during Flipkart Big Saving Days sale
TECNO POVA - फोटो : Amar Ujala

    क्रिसमस और नए साल को ध्यान में रखते हुए टेक्नो मोबाइल इंडिया ने अपने फोन के साथ कई ऑफर्स की घोषणा की है। टेक्नो के सभी ऑफर्स का लाभ फ्लिपकार्ट की आगामी ‘बिग सेविंग डेज’ सेल में उठाया जा सकता है। यह सेल 18 से 22 दिसंबर 2020 तक चलेगी। कंपनी के दावे के मुताबिक हाल ही में लॉन्च हुआ फोन टेक्नो पोवा (Review) को उपभोक्ताओं से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिससे फ्लिपकार्ट पर टेक्नो ‘सबसे अधिक रेटिंग पाने वाला स्मार्टफोन ब्रांड’ बन गया है। इसे 4.5 की रेटिंग मिली है। इस सफलता के बाद कंपनी ने टेक्नो पोवा को 6 जीबी+128 जीबी की मॉ़डल को उतारा है जिसकी पहली बिक्री आज यानी 18 दिसंबर से शुरू हो रही है। इस फोन को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और यदि आप एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल कर तत्काल 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

    Tecno Pova की स्पेसिफिकेशन

    टेक्नो पोवा में हाई-परफॉर्मेंस मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, इन-बिल्ट हाइपर इंजन गेमिंग टेक्नोलॉजी और 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी 18W डुअल आईसी फास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। फोन में 6.8 इंच की डॉट इन डिस्प्ले है। TECNO POVA को दो वेरियंट में पेश किया गया है। पहला वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है और दूसरा वेरियंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन डैजल ब्लैक, मैजिक ब्लू और स्पीड पर्पल कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में टेक्नो फोन पर मिलने वाले ऑफर्स

    इस ‘फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल’ में स्पार्क पावर 2 एयर को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें आई पावर चार्जिंग और सेफ चार्जिंग के साथ 6000 एमएएच की बैटरी, 6.95 इंच डॉट-नॉच डिस्प्ले, डुअल स्पीकर्स और स्टीरियो साउंड के साथ 13एमपी का एआई क्वॉड कैमरा सेटअप मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Flipkart Big Saving Days sale: Tecno के इन स्मार्टफोन पर मिलेगी बंपर छूट
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें