Scam: क्रेडिट कार्ड अनब्लॉक करवाने के लिए आया कॉल, महिला के खाते से निकले 72 लाख रुपये, आप ना करें ऐसी गलती

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Sep 2024 03:57 PM IST
सार

महिला से कहा गया कि उसके नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग की गई है और मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। इसके बाद महिला को डिजिटल अरेस्ट करके ठगी को अंजाम दिया गया है। इस तरह की ठगी देश में हर दिन हो रही है।

Kerala woman loses Rs 72 lakh while trying to unblock her credit card details here
scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज हालात ये हो गए हैं कि कोई भी किसी भी वक्त ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो सकता है। ताजा मामला केरल का है जहां एक महिला को क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन अनब्लॉक करवाना इतना महंगा पड़ गया कि उसके खाते से 72 लाख रुपये निकल गए। रिपोर्ट के मुताबिक 72 वर्षीय महिला ने क्रेडिट कार्ड को अनब्लॉक करवाने की कोशिश की थी जिसके बाद के फर्जी रिजर्व बैंक के अधिकारी ने उनके साथ 72 लाख रुपये की ठगी की।

    रिपोर्ट के मुताबिक यह स्कैम 23 अगस्त को हुआ है। महिला के पास कॉल आया और उधर से एक शख्स ने खुद को RBI ऑफिसर बताते हुए कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक हो गया है और उसे तुरंत अनब्लॉक कराना होगा। इसी बीच महिला के एक और कॉल आया और कहा गया कि वह सीबीआई ऑफिस से बोल रहा है।

    महिला से कहा गया कि उसके नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग की गई है और मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। इसके बाद महिला को डिजिटल अरेस्ट करके ठगी को अंजाम दिया गया है। इस तरह की ठगी देश में हर दिन हो रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें