Aadhaar Card Update: फ्री में आधार अपडेट के लिए बचे हैं सिर्फ 11 दिन, बाद में देने होंगे पैसे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Sep 2024 04:53 PM IST
सार

ऐसे में आधार अपडेट कराने के लिए आपके पास सिर्फ 11 दिन ही बचे हैं। ऐसे में आपके लिए यही बेहतर है कि जितना जल्दी हो सके आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करा लें। आप अपने आधार को घर बैठे भी मोबाइल से अपडेट कर सकते हैं...आइए तरीका जानते हैं....

विज्ञापन
Last to update 10 years old aadhar card is 14th September here how to update
Aadhaar Aadhar Card - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपलोड की तारीख अब बेहद नजदीक आ गई है। यदि आपके पास 10 साल या इससे पुराना आधार कार्ड है तो आपको अपने आधार को अपडेट कराना होगा। इसके लिए सरकार ने 14 सितंबर 2024 की तारीख तय की है। ऐसे में आधार अपडेट कराने के लिए आपके पास सिर्फ 11 दिन ही बचे हैं। ऐसे में आपके लिए यही बेहतर है कि जितना जल्दी हो सके आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करा लें। आप अपने आधार को घर बैठे भी मोबाइल से अपडेट कर सकते हैं...आइए तरीका जानते हैं....

    आधार कार्ड अपडेट करने के लिए यूआईडीएआई भी लोगों से लगातार अपील कर रहा है। कुछ दिन पहले ही एक्स पर एक पोस्ट करते हुए यूआईडीएआई ने लोगों से अपील की है कि अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर है। उससे पहले अपने आधार को अपडेट करवा लें।

    विज्ञापन

    आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें