बिना पैसे दिए अपने गांव में खोल सकते हैं Mi Store, करना होगा एक छोटा-सा काम

शाओमी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार बजट सिगमेंट में पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। कंपनी के दावे के मुताबिक प्रत्येक 7 में से 5 स्मार्टफोन शाओमी के हैं। कंपनी अब इस आंकड़े को और आगे ले जाना चाहती है। इसके लिए Xiaomi ने देशभर में एमआई स्टोर के लिए फ्रेंचाइजी देने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि कंपनी आपको बिना पैसे ही फ्रेंचाइजी दे रही है। तो आइए जानते हैं MI store की फ्रेंचाइजी के लिए सभी शर्तें।
एमआई स्टोर खोलने के लिए शर्तें

शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डॉयरेक्टर मनु कुमार जैन ने नई दिल्ली में अपने नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 प्रो की गुरुवार को लांचिंग के दौरान एमआई स्टोर की फ्रेंचाइजी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि आप अपने गांव या शहर में एमआई स्टोर खोलना चाहते हैं तो आपको सिर्फ एक फॉर्म भरना होगा। ऐसे में देश का कोई भी आम इंसान अपने गांव में एमआई स्टोर खोल सकता है। मनु जैन ने यह भी कहा कि यदि आपके पास फ्रेंचाइजी लेने के लिए पैसे नहीं हैं कंपनी आपको इसके लिए खुद फंडिंग करेगी।
फ्रेंचाइजी के लिए फॉर्म कहां मिलेगा

इन शर्तों को जानने के बाद यदि आप Mi Store खोलना चाहते हैं तो आप अपने एमआई स्टोर की वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म भरें और इसमें निवास स्थान समेत अन्य जानकारी दें। इसके बाद आपके नाम की लिस्टिंग कंपनी के रिकॉर्ड में हो जाएगी। इसके बाद यदि कंपनी को आपकी लोकेशन पसंद आती है तो आपको फ्रेंचाइजी मिल जाएगी। फ्री में कैसे मिलेगी Mi Store की फ्रेंचाइजी, एक-एक स्टेप में समझें