क्या है ब्लैक फ्राइडे सेल : भारत के लिए कैसे क्रांतिकारी साबित होगा?

ब्लैक फ्राइडे सेल का नाम आप हर साल सुनते हैं। कई बार आपने यह भी सुना होगा कि ब्लैक फ्राइडे सेल के लिए अमेरिका में छुट्टी कर दी गई है। अब सवाल यह है कि आखिर यह ब्लैक फ्राइडे सेल है क्या और भारत में यह कैसे एक बड़ा साबित होने जा रहा है। बता दें कि भारत में 23 नवंबर से अमेजॉन पर पहली बार ब्लैक फ्राइडे सेल की शुरुआत हो रही है। अमेजॉन पर ब्लैक फ्राइडे सेल की शुरुआत 23 नवंबर को दोपहर 1.30 बजे से होगी। सबसे यह जानते हैं कि आखिर ब्लैक फ्राइडे सेल क्या है तो आपको बता दें कि ब्लैक फ्राइडे सेल से क्रिसमिस की शॉपिंग सीजन की शुरुआत हो जाती है।
अभी तक इस सेल का आयोजन अमेरिका में होता रहा है लेकिन इस साल पहली बार इसे भारत में मनाया जा रहा है। ब्लैक फ्राइडे सेल में दूसरे देशों के सामान पर भारी छूट मिलती है। दूसरे शब्दों में कहें तो ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान इंटरनेशनल ब्रांड्स पर बंपर डिस्काउंट मिलता है। इस दौरान आप भारत में होते हुए भी कई विदेशी ई-कॉमर्स से शॉपिंग कर सकते हैं। लेकिन भारत में बैठकर अमेरिकन वेबसाइट्स से ब्लैक फ्राइडे शॉपिंग करना आपको महंगा भी पड़ सकता है क्योंकि आपको इंटरनेशनल वेबसाइट्स से खरीदे गए प्रॉडक्ट्स पर कस्टम/इंपोर्ट ड्यूटी जैसे टैक्स देने पड़ेंगे।
ब्लैक फ्राइडे सेल का फायदा कहां से उठाएं

यदि आप ब्लैक फ्राइडे सेल में खरीदारी करना चाहते हैं तो अमेजॉन इंडिया की वेबसाइट्स से भी खरीदारी कर सकते हैं। जब अमेजॉन इंडिया के ब्लैक फ्राइडे सेल के सेक्शन में जाएंगे तो आपको अमेजॉन का ग्लोबल स्टोर का लिंक मिल जाएगा। अमेजॉन के अलावा आप ancestry.com, eBay और Newegg जैसी वेबसाइट्स से भी शॉपिंग कर सकते हैं। हालांकि खरीदारी करते समय आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि जिस वेबसाइट्स से आप सामान खरीद रहे हैं वह भारत में डिलिवरी करती है या नहीं। ब्लैक फ्राइडे सेल में आपको इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स जैसे टीवी, घरेलू सामान, स्मार्टफोन और गैजेट्स पर भारी छूट मिलेगी। शाओमी ने अपने नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 प्रो की सेल को ब्लैक फ्राइडे सेल नाम दिया है। रेडमी नोट 6 प्रो की सेल फ्लिपकार्ट और एमआई के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर से आज दोपहर 12 बजे हुई।
भारत के लिए बड़ा बदलाव साबित होगा ब्लैक फ्राइडे सेल

यदि आप आज से 5-6 साल पीछे जाएं तो पाएंगे कि ऑनलाइन शॉपिंग का भारत में कोई जगह नहीं थी लेकिन आज फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, स्नैपडील, पेटीएम मॉल जैसी ई-कॉमर्स साइट ने अपनी खासी जगह बना रखी है। ऐसे ही इस साल भारत में ब्लैक फ्राइडे सेल की शुरुआत हो चुकी है जो आगे चलकर एक बड़ा रूप ले सकती है। अमेरिका की तरह ही भारत में भी ब्लैक फ्राइडे सेल हिट हो सकती है, क्योंकि ब्लैक फ्राइडे सेल में विदेशों वेबसाइट्स को भी शामिल होने का मौका मिल जाएगा। ऐसे में जाहिर-सी बात है कि अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल जैसी साइट्स का दबदबा कम होगा।