अब OTP से मोबाइल नंबर को कराएं आधार से लिंक, यह है नंबर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 02 Jan 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
Now All Mobile Subscribers in India can Link Aadhaar Number with Mobile via OTP by Dialing 14546
Aadhaar Mobile link VIA OTP

    आधार नंबर को मोबाइल नंबर से लिंक कराने की प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही है लेकिन अब आपको आधार को मोबाइल से लिंक कराने के लिए दुकान का चक्कर नहीं लगाना होगा। जैसा कि सरकार ने कहा था कि 1 जनवरी 2018 से देश के सभी टेलीकॉम कंपनियों के मोबाइल यूजर्स घर बैठे आधार को मोबाइल नंबर से OTP के जरिए लिंक करा सकते हैं।

    इस नंबर को डायल करके नंबर को कराएं लिंक

    Aadhaar Mobile link VIA OTP
    Aadhaar Mobile link VIA OTP

    दरअसल ओटीपी आधारित आधार मोबाइल प्रक्रिया 1 जनवरी से लाइव हो गई है। अब कोई भी यूजर अपने मोबाइल नंबर से टॉल फ्री नंबर 14546 डायल करके अपने आधार को मोबाइल से लिंक करा सकते हैं। इस नंबर को डायल करने के बाद आपसे आधार नंबर पूछा जाएगा और उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और आपसे ओटीपी मांगा जाएगा। OTP डायल करने के बाद आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाएगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 13,999 रु. वाले Mi A1 में भी है iPhone X जैसा फेस अनलॉक फीचर, ऐसे करें यूज

    वहीं 70 वर्ष से अधिक के लोगों, अनिवासी भारतीय और दिव्यांगों को मोबाइल नंबर मोबाइल कंपनियां घर जाकर आधार से लिंक करेंगी। सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि ऐसे यूजर्स को मोबाइल आधार वेरिफिकेशन व्यक्तिगत तौर पर किया जाए। फिलहाल यह आईएवीआर नंबर केवल एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन के लिए काम कर रहा है। जियो, बीएसएनएल और एमटीएनएल के ग्राहकों के लिए इसके लिए इंतजार करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें