दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-कैब पर होगा QR कोड, मिलेगा Live अपडेट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 02 Jan 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
Delhi Government likely to Use QR Codes to Track Autos and Cabs
QR Codes to Track Autos, Cabs

    पैसेंजर की सुरक्षा की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार अब कैब और ऑटो पर क्यूआर कोड वाले स्टीकर लगाने की तैयारी कर रही है।

    दिल्ली सरकार अब ऑटो और कैब पर क्यूआर कोड लगाएगी जिसके जरिए उन्हें लाइव ट्रैक किया जा सकेगा। इसके लिए परिवहन विभाग अपने हेडक्वॉर्टर में एक कंट्रोल रूम बनाएगी, जहां से आने और जाने वाले सभी ऑटो और कैब पर लगे क्यूआर कोड के जरिए उनपर नजर रखी जाएगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः ऐसे घर बैठे खुद ही बनाएं अपना QR कोड

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऑटो और कैब पर लगे QR कोड को पैसेंजर भी स्कैन करके ड्राइबर की पूरी डिटेल पता कर सकेंगे और अपने दोस्तों के साथ इनफॉर्मेशन शेयर कर सकेंगे। कोड के जरिए पैसेंजर्स को कैब में इंस्टॉल्ड जीपीएस की भी जानकारी मिलेगी।

    बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में करीब 90,000 ऑटोरिक्शा और 60,000 से ज्यादा कैब चलते हैं लेकिन कुछ ही वाहनों में जीपीएस की सुविधा है। ऐसे में वाहनों में जीपीएस इंस्टॉल करने के बाद परिवहन विभाग कैब और यात्रियों पर नजर रख सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें