अमेजॉन पर भी मिलने लगा Jio Phone, यह है नई कीमत

अगर आपको भी बुकिंग के बाद जियो फोन अभी तक नहीं मिला है और आप फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप अमेजॉन इंडिया से भी जियो फोन खरीद सकते हैं लेकिन यहां से फोन खरीदने पर आपको ज्यादा कीमत देनी होगी।
डिलीवरी के लिए देने होंगे 49 रुपये

दरअसल अमेजॉन पर गैजेट गीक बिजनेस सॉल्यूशन ने जियो फीचर फोन को लिस्ट किया है। फोन की कीमत 1,745 रुपये है। इसके अलावा डिलीवरी के लिए अलग से 49 रुपये देने होंगे यानी आपको कुल 1,794 रुपये देने होंगे। इस सेलर को अभी तक सिर्फ 1 ही यूजर ने 5 स्टार रेटिंग दी है।
ये भी पढ़ेंः Airtel के इस प्लान में मिल रहा है रोज 3.5GB डाटा
वहीं कई और सेलर भी जियो फोन को बेच रही है लेकिन सभी सेलर फोन की कीमत ज्यादा ले रहे हैं। बता दें कि जियो फोन की कीमत 1,500 रुपये है और ये पैसे आपको तीन साल बाद कुछ शर्तों के सात वापस मिल सकते हैं। वैसे जियो फोन अब करीब सभी रिटेल स्टोर पर मिल रहा है।