अब फेसबुक मैसेंजर में खेलें पुराना सांप वाला गेम
विज्ञापन

बार्सिलोना मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में HMD ग्लोबल ने स्नैक गेम को फेसबुक मैसेंजर के लिए लॉन्च कर दिया है। इस दौरान नोकिया के पुराने मोबाइल के स्नैक गेम को भी लॉन्च किया गया। नोकिया ने इवेंट में अपने पुराने नोकिया 3310 को नए रूप-रंग में लॉन्च किया। इसमें शानदार बटन दिए गए हैं और नए नोकिया 3310 में पुराना सांप वाला गेम भी है। फेसबुक मैसेंजर के नए अपडेट वर्जन में आप सांप वाले गेम का आनंद ले सकेंगे।
इवेंट में नोकिया 3310 के साथ नोकिया 5, नोकिया 3 और नोकिया 6 को भी लॉन्च किया गया, लेकिन लोगों में सबसे ज्यादा क्रेज 3310 को लेकर है। कंपनी ने 3310 की कीमत का अधिकारिक खुलास नहीं किया है लेकिन यह 3 से 4 हजार रुपये के बीच बाजार में आएगा। नोकिया 3310 में 22 घंटे टॉकटाइम वाली बैटरी दी गई है।
विज्ञापन