नए कलेवर में लॉन्च हुए नोकिया के मोबाइल फोन, खास हैं खूबियां

दुनिया में मोबाइल क्रांति लाने वाली नोकिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने 4 फोन नोकिया 3310, Nokia 5, Nokia 6 और Nokia 3 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि लोगों को यह भी उम्मीद थई थी कि नोकिया 8 को भी लॉन्च किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

नोकिया 6
Nokia 6 में 5.5 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन ब्लैक वेरियंट में होगा। नोकिया 6 में 4जीबी रैम, 64जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। नोकिया के सभी स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट होगा।

नोकिया 5
नोकिया 5 में 5.2 इंच का 1280 x 720 वाला फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2जीबी रैम, 16जीबी स्टोरेज, 3,000mAh की बैटरी, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन कीमत होगी 189 यूरो यानी करीब 13 हजार रुपये होगी।