नोकिया 8 vs वनप्लस 5: किसे खरीदना है फायदे का सौदा ?

HMD Global का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 भारत में लॉन्च हो गया है। कीमत के मामले में नोकिया 8 की तुलना वनप्लस 5 से हो रही है। वैसे भी इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि 40 हजार की रेंज में ये दोनों फोन शानदार नहीं हैं।
दोनों फोन में शानदार डुअल कैमरा सेटअप है और दोनों फोन के कैमरे अपने-अपने स्तर पर शानदार हैं। वनप्लस 5 जहां 2 स्टोरेज वेरियंट में हैं, वहीं नोकिया 8 सिंगल स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है। तो आइए जानते हैं कौन-सा फोन वाकई में शानदार है।
नोकिया 8 vs वनप्लस 5: डिजाइन और डिस्प्ले

Nokia 8 और oneplus 5 दोनों फोन की बॉडी मेटलयूनिबॉडी हैं। देखने में दोनों फोन का लुक काफी प्रीमियम हैं। OnePlus 5 की लुक आईफोन 7 प्लस और Oppo R11 से मिलती है। वहीं नोकिया 8 की एक अलग ही डिजाइन है। डिस्प्ले की बात करें तो oneplus 5 में 5.5 इंच की ऑप्टिक एमोलेड फुल एचडी डिस्प्ले है, वहीं नोकिया 8 में 5.3 की क्वॉड एचडी डिस्प्ले है।
नोकिया 8 vs वनप्लस 5: स्टोरेज, प्रोसेसर और रैम

oneplus 5 दो रैम और स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है। इसमें 6 जीबी और 8GB रैम, 64GB और 128GB की स्टोरेज मिलती है। वहीं नोकिया 8 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है। दोनों फोन के प्रोसेसर की बात करें तो दोनों में क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है।
नोकिया 8 vs वनप्लस 5: कैमरा

Nokia 8 में डुअल रियर कैमरा है जो Carl Zeiss ऑप्टिक्स से लैस है। दोनों कैमरे 13 मेगापिक्सल के हैं। पहला कैमरा RGB कलर सेंसर और दूसरा मोनोक्रोम सेंसर है। नोकिया फोन में एक खास फीचर बोथीज है जिसकी मदद से तीनों कैमरे से एक साथ फोटो-वीडियो कैप्चर किया जा सकता है। इसका फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है।
वहीं oneplus 5 में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें ऑप्टिकल जूम दिया गया है। इसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल है जो टेलीफोटो लेंस को सपोर्ट करता है। इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। दोनों फोन के कैमरे 4के वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं।
नोकिया 8 vs वनप्लस 5: सॉफ्टवेयर

oneplus 5 एंड्रॉयड नूगट 7.1 पर आधारित OxygenOS 4.5 पर काम करता है। वहीं नोकिया में भी एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 दिया गया है। वहीं एचएमडी ग्लोबल ने कहा कि नोकिया 8 को साल के अंत तक एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अपडेट मिलेगा।
नोकिया 8 vs वनप्लस 5: कीमत

नोकिया 8 की कीमत भारत में 36,999 रुपये है। वहीं वनप्लस 5 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 32,999 तथा 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है। नोकिया 8 की बिक्री 14 सितंबर से अमेजॉन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से होगी। वहीं वनप्लस 5 अमेजॉन से खरीदा जा सकता है।