सामने आई JioPhone की सबसे बड़ी छिपी हुई शर्त, 1500 नहीं 6000 रुपए करने पड़ेंगे खर्च

जियो के 4जी फीचर फोन का इस्तेमाल करने की सोच रहे ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। कंपनी ने इसकी एक छिपी हुई शर्त का खुलासा किया है। जियो ने पहली बार अपनी वेबसाइट पर उन नियम व शर्तों का खुलासा किया है जो जियोफोन पर लागू होंगी।
ये भी पढ़ेंः जियो फोन यूजर्स को बड़ा धक्का, 1,500 रु. देने के बाद भी फोन नहीं होगा आपका

Jio Phone की लॉन्चिंग के समय पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया था कि जियो फोन ग्राहकों के लिए मुफ्त होगा, क्योंकि 1500 रुपए की सिक्योरिटी फीस 3 साल के बाद रिफंड कर दी जाएगी।

हालांकि लॉन्चिंग के समय इस बात का खुलासा नहीं किया गया था कि 3 साल बाद फोन रिफंड करने के लिए सभी ग्राहकों को हर साल कम से कम 1500 रुपए का रिचार्ज कराना ही होगा।