दुनिया का पहला फिजेट स्पिनर फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Sep 2017 01:56 PM IST
World’s First Fidget Spinner Phone launched in India
Fidget Spinner Mobile- Chilli K188

    अभी तक आप फिजेट स्पिनर से केवल खेलते थे लेकिन यह अब आपके फोन का भी काम करेगा। दुनिया का पहला फिजेट स्पिनर मोबाइल भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन को हांगकांग की कंपनी Chilli इंटरनेशनल होल्डिंग (HK) लिमिटेड ने तैयार किया है।

    कंपनी ने भारत में 2 फिजेट स्पिनर फोन K188 और F05 लॉन्च किए हैं। फोन को अमेजॉन, शॉप क्लूज, फ्लिपकार्ट और पेटीएम जैसी कंपनियों की साइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ऑफलाइन स्टोर से फोन को सितंबर के आखिरी से खरीदा जा सकता है।

    Fidget Spinner Mobile- Chilli K188 की कीमत और खासियत

    Fidget Spinner Mobile
    Fidget Spinner Mobile

    इस फोन की कीमत 1200 से 1300 रुपये के बीच है। इस फोन के फिजेट स्पिनर और फोन दोनों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में ब्लूटूथ भी है। इसके अलावा इस फोन में 32MB रैम, 32MB स्टोरेज है जिसे 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 280mAh की पॉलिमर बैटरी, MP3, WAV और मल्टिमीडिया सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में इंटरनेट भी चलता है।

    Chilli Mobile F05 की कीमत और खासियत

    Chilli F05
    Chilli F05

    यह एक फीचर फोन है। इसकी कीमत 1500 से 1700 रुपये के बीच है। यह भारत का पहला फीचर फोन है जिसमें A-GPS टेक्नोलॉजी दी गई है। यानी इस फोन की मदद से आप लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। इस फोन में 6.1cm की की डिस्प्ले,A-GPS, ब्लूटूथ डायलर, WhatsApp सपोर्ट, डुअल सिम, Audio/Video सपोर्ट, 1.3 MP मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G VoLTE सपोर्ट है। हालांकि कंपनी ने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम का खुलासा नहीं किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें