डिजिटल संचार आयोग की हुई बैठक लेकिन टेलीकॉम कंपनियों को राहत पर नहीं हुआ कोई फैसला

प्रदीप पाण्डेय
PTI, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Feb 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
No decision on relief to telcos From AGR Dues at DCC meet says reports
telecom

    डिजिटल संचार आयोग (डीसीसी) की शुक्रवार को एक बैठक हुई लेकिन इस बैठक में सबसे जरूरी मुद्दा टेलीकॉम कंपनियों की माली हालत पर चर्चा नहीं हुई है और ना ही आर्थिक संकट से गुजर रही दूरसंचार कंपनियों को राहत देने के बारे में कोई फैसला लिया गया।

    बता दें कि समायोजिक सकल राजस्व (एजीआर) बकाये को लेकर वोडाफोन आइडिया और एयरटेल सरकार से रहम की उम्मीद में हैं। वोडाफोन ने तो यहां तक कह दिया है कि यदि सरकार की ओर से एजीआर पर मदद नहीं मिलती है तो उसे अपनी सेवाएं बंद करनी पड़ सकती हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः बुरी खबर : Vodafone-idea के प्रीपेड प्लान दोबारा होंगे महंगे, चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत!

    रिपोर्ट के मुताबिक डीसीसी की बैठक करीब दो घंटे तक तली लेकिन एजीआर से राहत को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया। राहत की उम्मीद अब आयोग की अगली बैठक से है। आयोग की इस बैठक में वित्त मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिवों समेत नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बता दें कि डीसीसी आयोग दूरसंचार क्षेत्र में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं दूसरी ओर वोडाफोन-आइडिया ने मोबाइल डाटा के लिए शुल्क बढ़ाकर न्यूनतम 35 रुपये प्रति जीबी की दर तय करने की मांग की है। यह मौजूदा दर का करीब सात-आठ गुना है। कंपनी ने इसके साथ ही एक निर्धारित मासिक शुल्क के साथ कॉल सेवाओं के लिए छह पैसे प्रति मिनट की दर तय करने की भी मांग की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें