कोरोना वायरस की वजह से रद्द हुआ Facebook का F8 कॉन्फ्रेंस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Feb 2020 01:13 PM IST
सार
विज्ञापन
Facebook Cancels F8 Developer Conference Due to Coronavirus Outbreak
f8 mark zuckerberg

    विस्तार

    चीन के बाद कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा नुकसान किसी सेक्टर को हुआ है तो वह टेक्नोलॉजी सेक्टर है। कोरोना वायरस की वजह से ही दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 रद्द हुआ। इसके बाद एक-एक करके कई सारे टेक इवेंट रद्द हुए, वहीं अब फेसबकु का सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस F8 भी कोरोना वायरस के का कारण रद्द हो गया है।

    फेसबुक ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस के एहतियातन एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस F8 को रद्द किया जाता है। पिछले साल आयोजित फेसबुक के F8 कॉन्फ्रेंस में करीब 5,000 लोग शामिल हुए थे जो कि 5-6 मई को कैलिफोर्निया में आयोजित हुआ था। कंपनी ने कहा है कि इवेंट का आयोजन ऑनलाइन होगा और वीडियो जारी किया जाएगा। फेसबुक ने इस बात की भी पुष्टि की कि कोरोना वायरस की वजह से चीन के बिजनेस ट्रिप पर भी रोक लगा दी गई है।

    विज्ञापन

    वहीं छोटी कंपनियां भी अपने कॉन्फ्रेंस और इवेंट को कोरोना वायरस के मद्देनजर रद्द कर रही हैं। कैलिफोर्निया की स्किन केयर प्रोडक्ट बनाने वाले कंपनी सैंटा मोनिका ने भी तीन तक चलने वाले अपने डेवलपर इवेंट को रद्द कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट भी 16-18 मार्च को गेम डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस ऑनलाइन आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले फेसबुक ने भी अपना गेम कॉन्फ्रेंस रद्द किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें