Windows 11: अब लैपटॉप में भी इस्तेमाल कर सकेंगे AI चैटबॉट Bing, विंडोज से भी लिंक हो सकेगा iPhone
माइक्रोसॉफ्ट के नए Windows 11 अपडेट के बाद आईओएस यूजर्स भी अपने डिवाइस विंडोज के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इससे फोटोज एप्लिकेशन में आईक्लाउड इंटीग्रेशन के साथ आईफोन की फोटोज तक आसान पहुंच मिलती है।

विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 11 (Windows 11) के लिए एक बड़ा अपडेट लॉन्च कर दिया है। नए अपडेट के साथ नए एआई-आधारित बिंग सर्च इंजन को विंडोज 11 टास्कबार में शामिल किया गया है। यानी अब लैपटॉप यूजर्स भी एआई आधारित चैटबॉट इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही कंपनी ने आईओएस डिवाइस के लिए भी फोन लिंक की उपलब्धता की घोषणा की है, यह सुविधा पहले से ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। नए एआई आधारित बिंग के साथ कंपनी का दावा है कि यूजर्स अब पहले से ज्यादा फास्ट तरीके से अपने जवाब खोज सकेंगे।
माइक्रोसॉफ्ट ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि यह नया अपडेट"लाखों विंडोज 11 यूजर्स को कंप्यूटिंग का अगला युग प्रदान करेगा।" बता दें कि कंपनी ने हाल ही में एआई-आधारित बिंग और एज ब्राउजर भी पेश किया है, जिसे नए अपडेट के साथ टास्कबार में एकीकृत किया जा रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट के नए अपडेट के बाद आईओएस यूजर्स भी अपने डिवाइस विंडोज के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इससे फोटोज एप्लिकेशन में आईक्लाउड इंटीग्रेशन के साथ आईफोन की फोटोज तक आसान पहुंच मिलती है। यह सुविधा सबसे पहले विंडोज इनसाइडर के प्रीव्यू के रूप में उपलब्ध होगी। यानी अब आईफोन यूजर्स भी माइक्रोसॉफ्ट विंडोज का इस्तेमाल बिना किसी समस्या के कर सकेंगे।
- हो जाइए तैयार: जल्द महंगे होंगे मोबाइल टैरिफ प्लान, एयरेटल के चेयरमैन ने दिए संकेत
- MWC 2023: दुनिया के सबसे बड़े टेक शो में पेश हो रहे हाईटेक डिवाइस, वनप्लस से लेकर नोकिया तक, जानें नई इनोवेशन
- MWC 2023: इस कंपनी ने पेश की गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली तकनीक, एक क्लिक में पूरा बदल जाएगा स्मार्टफोन
- Grievance Appellate Committee: अब सोशल मीडिया की हर शिकायत पर नजर रखेगी सरकार, शिकायत अपील पैनल का हुआ गठन