MWC 2023: दुनिया के सबसे बड़े टेक शो में पेश हो रहे हाईटेक डिवाइस, वनप्लस से लेकर नोकिया तक, जानें नई इनोवेशन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 28 Feb 2023 05:10 PM IST
सार

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस की शुरुआत आज से 36 साल पहले 1987 में हुई। तब वर्ल्ड कांग्रेस, डिजिटल सेलुलर तकनीक यानी GSM के तौर पर लॉन्च किया गया था। तब यह एक ट्रेड शो था।

विज्ञापन
MWC 2023 Hi tech devices being presented in the tech show know the latest innovation
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 - फोटो : mwc

    विस्तार

    दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2023) की शुरुआत हो गई है। 27 फरवरी से 2 मार्च 2023 तक चलने वाले इस टेक इवेंट में दुनियाभर की तमाम टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा इस इवेंट में कई नए प्रोडक्ट भी लॉन्च हो रहे हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में ओप्पो, शाओमी, डेल, नोकिया, सैमसंग जैसी तमाम बड़ी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस से ठीक पहले शाओमी ने Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro, Xiaomi 13 Lite को ग्लोबली लॉन्च किया है। इसके अलावा नोकिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में 60 साल बाद अपना लोगो बदला है। आइए जानते हैं MWC 2023 के बारे में और इस इवेंट में पेश किए गए शानदार डिवाइस और टेक्नोलॉजी के बारे में...

    मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस की शुरुआत आज से 36 साल पहले 1987 में हुई। तब वर्ल्ड कांग्रेस, डिजिटल सेलुलर तकनीक यानी GSM के तौर पर लॉन्च किया गया था। उस समय यह केवल डिजिटल सेलुलर तकनीक वाला एक ट्रेड शो था। लेकिन नई-नई तकनीक के साथ इसके कवरेज में विस्तार किया गया और अब यह टेक और मोबाइल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इवेंट है।

    विज्ञापन

    दुनियाभर की टेक कंपनियां और कई देश इसमें हिस्सा लेती हैं। बता दें कि MWC में एपल ने कभी भी हिस्सा नहीं लिया है और MWC 2023 में भी हिस्सा नहीं ले रहा है। स्पेन की सिटी बार्सिलोना में हो रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इस साल 75,000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nokia का आइकॉनिक लोगो 60 साल बाद बदला है। नोकिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में अपने नए लोगो को पेश किया। नोकिया के नए लोगो को कंपनी की इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे कंपनी का विकास नजर आए। नए लोगो में पांच अलग-अलग शब्दों को मिलाकर NOKIA बनाया गया है। पुराने आइकॉनिक ब्लू कलर को कई सारे कलर्स के साथ रिप्लेस किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें