Part Time Job: पार्ट टाइम जॉब स्कैम की शिकार हुई महिला, खाते से निकले 54 लाख रुपये
पीड़ित महिला मलाड के एक बैंक में काम करती है। महिला लंबे समय से पार्ट टाइम जॉब की तलाश कर रही थी और इसी दौरान वह इस झांसे में आ गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक महिला को 7 मई को व्हाट्सएप पर मैसेज मिला।

विस्तार
देश में ऑनलाइन स्कैम हर दिए हो रहे हैं। एक सबसे आम स्कैम टास्क वाला है। इसमें किसी को एक टास्क दिया जाता है और उसके लिए एक मोटी रकम देने की बात कही जाती है। अब मुंबई की एक 37 साल की महिला इसी स्कैम की शिकार हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला बैंकर को साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क देकर 54 लाख रुपये का चूना लगाया है।
यह पूरा मामला मुंबई के ऐरोली का है। पीड़ित महिला मलाड के एक बैंक में काम करती है। महिला लंबे समय से पार्ट टाइम जॉब की तलाश कर रही थी और इसी दौरान वह इस झांसे में आ गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक महिला को 7 मई को व्हाट्सएप पर मैसेज मिला।
मैसेज करने वाले ने खुद को एक इन्वेस्टमेंट कंपनी का एचआर बताया। उसके बाद बैंकर महिला को रेस्टोरेंट की ऑनलाइन रेटिंग और रिव्यू का काम करने के लिए कहा गया। दावा किया गया है कि रेस्टोरेंट के रिव्यू के बदले उसे 1,000 रुपये तक मिलेंगे। यकीन दिलाने के लिए महिला को एक डेमो टास्क दिया गया और खाते में 200 रुपये भेजे गए।
- काम की बात: कौन-सा स्क्रीन प्रोटेक्टर फोन के लिए होता है बेस्ट, यहां जानें सभी सवालों के जवाब
- Android 15: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मोबाइल ओएस के फीचर्स की लिस्ट, आज ही होने वाली है लॉन्चिंग
- OpenAI GPT-4o: ओपनएआई ने लॉन्च किया अपना सबसे पावरफुल टूल, GPT-4 के फीचर्स हुए फ्री
- Update: अब भेजे हुए मैसेज भी कर सकेंगे एडिट, गूगल ला रहा नया अपडेट