लड़कियों के कमरे में मकान मालिक ने लगाया था कैमरा, किया था इस एडाप्टर का इस्तेमाल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 26 Dec 2018 01:03 PM IST
Mumbai PG Owner Arrested for using hidden camera in Girls room
hidden camera adaptor

    यदि आप भी एक लड़की हैं और घर से दूर दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में पीजी में रहती हैं तो आपको बहुत ही सतर्क रहने की दरकार है, क्योंकि हो सकता है कि आप जिस पीजी में रह रही हों उस पीजी का मालिक आपके कमरे में कैमरा लगाया हो। वैसे तो इस पर यकीन करना मुश्किल है, लेकिन यही सच है कि एक पीजी मालिक को लड़कियों के कमरे में खूफिया कैमरा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह पूरा मामला मुंबई के एक पीजी का है।

    पीजी मालिक कितना शातिर था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने लड़कियों के कमरे में एक एडाप्टर लगाया था और उसी एडाप्टर में उसने खूफिया लगाया था। लड़कियों को उसने बताया था कि यह एडाप्टर टीवी का एंटीना बूस्टर है। इस मामले में पुलिस ने 47 वर्षिय मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मकान मालिक अविवाहित है और वह अपने माता-पिता के साथ रहता है।

    इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक दिन वह अपने पीजी में रहने वाली लड़कियों से बातें कर रहा था। इसी दौरान उसने ऐसी बाते कहीं जो लड़कियों ने आपस में कही थी। इसके बाद लड़कियों को शक हुआ कि मकान मालिक उनकी निजी बातों को चुपके से सुन रहा है। फिर एक दिन लड़कियों ने को कमरे के प्लग में लगे एडाप्टर पर संदेह हुआ तो उन्होंने उसे कपड़े से ढंक दिया। इसके तुरंत बाद मकान मालिक कमरे में आया और पूछा कि एडाप्टर पर कपड़ा क्यों रखा हुआ है। इसके बाद लड़कियों का शक और गहरा हो गया और उन्होंने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ हो रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें