PUBG ने 30 हजार प्लेयर्स को किया बैन, 16 प्रोफेशनल प्लेयर्स भी शामिल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 26 Dec 2018 10:23 AM IST
PUBG Bans Over 30,000 Radar Hack Cheaters, also Professional Players Banned
pubg vikendi

    बहुत ही कम समय में लोगों के बीच लोकप्रिय होने वाले गेम PUBG ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 प्लेयर्स के साथ 16 प्रोफेशनल प्लेयर्स को बैन कर दिया है। पबजी ने जिन 30 हजार प्लेयर्स को बैन किया है वे सभी गेम में राडार को हैक करके चीटिंग कर रहे थे। इसके लिए ये लोग एक खास तौर का सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करते थे। इस लपेटे में 16 प्रोफेशनल प्लेयर्स भी आए हैं और कंपनी ने उन्हें भी बैन कर दिया है।Can Ozdemir को भी बैन कर दिया गया है जो कि पबजी गेम में काफी लोकप्रिय कम्यूनिटी है।

    राडार हैक चीटिंग की एक प्रक्रिया है जिसके जरिए चीटींग करने वाले अन्य प्लेयर्स को एक साथ मैप पर देख सकते हैं। पबजी के अधिकरतर मोड में 100 प्लेयर्स पैराशूट से कूदते हैं जिनमें से एक ही जीतता है। अभी हाल ही में पबजी का विकेंडी स्नो अपडेट आया था और इसी अपडेट मे एक लूपहोल का चीटर्स ने फायदा उठाया है। राडार हैक के जरिए दूसरे प्लेयर्स को मारने के लिए खास एक्सेस मिल जाता है। अच्छी बात यह है कि कंपनी के इस फैसले से मोबाइल पर पबजी खेलने वाले प्रभावित नहीं होंगे क्योंकि चीटिंग का मामला Xbox, PS4 और कंप्यूटर वर्जन पर ही आया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें