रिपोर्ट से हुआ खुलासा, परिवार और रिश्तों को लेकर सबसे ज्यादा किए गए ट्वीट

आज के दौर में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसके जरिए लोग अपना अनुभव और भावनाएं साझा करते हैं। रिपोर्ट से पता चला है कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के यूजर्स ने प्यान और रिश्तों से जुड़े लाखों ट्वीट किए हैं। वहीं, बीते वर्ष शोधकर्ताओं ने यह जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी कि ट्विटर पर किन वाक्यों का अधिक उपयोग हुआ था।
हर सेकेंड पांच हजार से ज्यादा हुए ट्वीट
रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म पर हर एक सेकेंड में दिल और प्यार से जुड़े छह हजार ट्वीट किए गए थे। इस शौध से यह जानने की कोशिश की गई है कि यूजर्स ने कितने कॉमन शब्द और वाक्यों का इस्तेमाल किया था। आपको बता दें कि ट्वीटर के यूजर्स ने आई वॉन्ट, आई लव और आई विश जैसे शब्दों का सबसे ज्यादा उपयोग अपने ट्वीट में किया था।
इसे भी पढ़ें : अब यूजर तय करेगा उसका ट्वीट रिट्वीट होगा या नहीं, नियम बदल सकता है ट्विटर
इतने करोड़ ट्वीट्स को चुना गया
न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के रिसर्चर्स ने अपनी रिपोर्ट में करीब 60 करोड़ ट्वीट्स को चुना हैं। विश टू गो बैक जैसे वाक्यों वाले अधिक ट्वीट किए गए हैं, जो इस लिस्ट में 19.3 फीसदी हैं। इसके अलावा आर्थिक स्थिति से जुड़े कई ट्वीट भी इस रिपोर्ट में शामिल हैं।
- अब यूजर तय करेगा उसका ट्वीट रिट्वीट होगा या नहीं, नियम बदल सकता है ट्विटर
- किसी भी वक्त हैक हो सकते हैं ब्लूटूथ गैजेट्स, लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी
- Airtel vs Jio vs Vodafone : इन रिचार्ज प्लान में मिलेगा इतना जीबी डाटा, पढ़ें पूरी लिस्ट
- एपल का Siri जल्द ही समझेगा आपकी फीलिंग, पढ़ सकेगा चेहरे के हाव-भाव