Airtel vs Jio vs Vodafone : इन रिचार्ज प्लान में मिलेगा इतना जीबी डाटा, पढ़ें पूरी लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 15 Nov 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Airtel vs Jio vs Vodafone Prepaid Plans Under 500 Users Get 3 GB Data Know Full List
Jio vs Airtel vs Vodafone

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनी जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने हाल के दिनों में भारतीय बाजार में कई प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं, जिनकी वजह से प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। वहीं, यूजर्स को इन रिचार्ज पैक्स में डाटा, एसएमएस और वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिली हैं। लेकिन रिलायंस जियो के यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए छह पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क चुकाना पड़ रहा हैं।

    तो दूसरी तरफ एयरटेल और वोडाफोन के यूजर्स अनलिमिटेड कॉल का फायदा उठा रहे हैं। इसके अलावा कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं को जी5, नेटफ्लिक्स, विंक म्यूजिक, जियो सावन और जियो सिनेमा जैसे एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी है। आपको बता दें कि दूसरी तिमाही में एयरटेल वोडाफोन और आइडिया को महा घाटा हुआ है। आइए जानते हैं तीनों कंपनियों के प्रीपेड प्लान्स की पूरी लिस्ट...

    airtel
    airtel

    एयरटेल के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

    एयरटेल ने जियो और अन्य कंपनियों को टक्कर देने के लिए 299 रुपये का रिचार्ज प्लान बाजार में उतारा है। ग्राहकों को इस प्रीपेड पैक में 2.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। साथ ही 100 एसमएस समेत एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी गई है। वहीं, कंपनी के इस रिचार्ज प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है।

    Jio GigaFiber plan
    Jio GigaFiber plan - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

    जियो ने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए 299 रुपये के प्लान पेश किया है। इस पैक में यूजर्स को प्रतिदिन तीन जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही उपभोक्ता जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा उन्हें 124 आईयूसी मिनट भी दिए जाएंगे। वहीं, इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    रिलायंस जियो ने हाल ही में 333 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया था। ग्राहकों को इस प्रीपेड पैक में दो जीबी डाटा मिल रहा है। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे। साथ ही अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 1000 नॉन-जियो मिनट दिए गए हैं। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें