एपल का Siri जल्द ही समझेगा आपकी फीलिंग, पढ़ सकेगा चेहरे के हाव-भाव

गूगल और एपल जैसी टेक कंपनियों ने अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के माध्यम से लोगों की जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है। यूजर्स गूगल असिस्टेंट और एपल सीरी को सिर्फ कमांड देकर ही इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही तकनीक के क्षेत्र में ऐसे कंप्यूटर्स और रोबोट्स मौजूद हैं, जो केवल एक कमांड पर ही सभी काम कर देते हैं।

लेकिन भावनाओं (फीलिंग) को ना समझने की वजह से इन डिवाइसेज को इंसानों से कम आंका जाता है। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि एपल जल्द ही सीरी का नया वर्जन लेकर आने वाला है, जो यूजर्स की भावनाओं और चेहरे के हाव-भाव (एक्सप्रेशन) को समझ सकेगा।

एपल ने फाइल किया पेटेंट
आईफोन निर्माता कंपनी एपल ने सीरी के लेटेस्ट वर्जन को लेकर नया पेटेंट फाइल किया है, जिसमें यह वॉयस असिस्टेंट यूजर्स के एक्सप्रेशन और भावनाओं को पढ़ सकेगा। रिपोर्ट की अनुसार, सीरी जल्द ही यूजर की कमांड से चेहरे के भाव को समझने की कोशिश करेगा। वहीं, अन्य रिपोर्ट्स से जानकारी मिली हैं कि सीरी कई बार यूजर्स की कमांड को सही से नहीं समझ पाता है। इसके पीछे की वजह है कि कमांड के साथ यूजर के किस तरह के हाव-भाव या भावनाएं हैं।