Alert: 184 मिलियन से ज्यादा पासवर्ड हुए लीक, गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एपल के पासवर्ड भी हैं शामिल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 30 May 2025 11:12 AM IST
सार

फाउलर के अनुसार, यह डेटा संभवतः "इन्फो-स्टीलर" मैलवेयर द्वारा जुटाया गया हो सकता है। साइबर अपराधी अक्सर ऐसे मैलवेयर (जैसे Lumma Stealer) का इस्तेमाल करते हैं, जो वेबसाइट्स और सिस्टम्स से यूज़रनेम, पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड नंबर जैसी जानकारी चुराकर डार्क वेब पर बेचते हैं।

More than 184 million passwords leaked including passwords of Google, Facebook, Instagram and Apple
password - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    एक बड़े डेटा लीक की खबर सामने आई है, जिसमें 18.4 करोड़ से अधिक पासवर्ड ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इस चौंकाने वाले खुलासे की जानकारी साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ जेरमाया फाउलर ने दी है। उन्होंने बताया कि एक असुरक्षित डेटाबेस इंटरनेट पर पाया गया, जिसमें करोड़ों ईमेल, पासवर्ड और ऑथराइजेशन URL शामिल थे। यह डेटा एपल, गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स से संबंधित था।

    सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह डेटाबेस एन्क्रिप्टेड नहीं था यानी सारी संवेदनशील जानकारी साधारण टेक्स्ट फॉर्मेट में उपलब्ध थी। इसमें सिर्फ सोशल मीडिया अकाउंट्स ही नहीं, बल्कि बैंकिंग, हेल्थ और सरकारी पोर्टल्स की लॉगिन डिटेल्स भी शामिल थीं।

    फाउलर के अनुसार, यह डेटा संभवतः "इन्फो-स्टीलर" मैलवेयर द्वारा जुटाया गया हो सकता है। साइबर अपराधी अक्सर ऐसे मैलवेयर (जैसे Lumma Stealer) का इस्तेमाल करते हैं, जो वेबसाइट्स और सिस्टम्स से यूज़रनेम, पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड नंबर जैसी जानकारी चुराकर डार्क वेब पर बेचते हैं।

    फाउलर ने जिस कंपनी के सर्वर पर यह डेटा मौजूद था, उससे संपर्क किया। उसके बाद वह डेटाबेस सार्वजनिक रूप से एक्सेस नहीं किया जा सका, लेकिन डेटा किसने अपलोड किया, इस पर कंपनी ने कोई जानकारी देने से मना कर दिया।

    और पढ़ें...