Alert: स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से हो रही खत्म तो तुरंत अपडेट करें इंस्टाग्राम, इसमें है बड़ी दिक्कत
कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा था, जिससे चिंता और बढ़ गई। बढ़ती शिकायतों को देखते हुए, गूगल ने एक एडवायजरी जारी की जिसका शीर्षक था "Battery drain on Android devices"। इसमें न सिर्फ समस्या की पुष्टि की गई, बल्कि यह भी बताया गया कि Instagram का नया अपडेट इस बग को ठीक करेगा।

विस्तार
गूगल के प्रीमियम स्मार्टफोन Pixel में हाल ही में तेज बैटरी ड्रेन की समस्या सामने आई है, जिसकी वजह Instagram एप को माना जा रहा है। रेडिट और अन्य टेक फोरम्स पर कई एंड्रॉयड यूजर्स ने शिकायत की कि इंस्टाग्राम एप फोन की बैटरी को बहुत तेजी से खत्म कर रहा है, यहां तक कि जब ऐप उपयोग में न हो, तब भी।
गूगल के आधिकारिक सपोर्ट पेज के अनुसार, यह समस्या Instagram के एक विशेष वर्जन के कारण हुई थी। इस बग को ठीक करने के लिए नया वर्जन build 382.0.0.49.84 अब Google Play Store पर उपलब्ध है। गूगल की एडवायजरी में कहा गया है, “आज से, इंस्टाग्राम एक अपडेटेड एप जारी कर रहा है, जो एंड्रॉयड डिवाइसेज पर बैटरी ड्रेन की समस्या को ठीक करेगा।” हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन एंड्रॉयड वर्जन या नॉन-पिक्सल फोनों पर यह असर पड़ा, लेकिन Pixel फोन्स में यह समस्या सबसे अधिक देखी गई है।
पिछले कुछ हफ्तों से यूजर्स इंस्टाग्राम के कारण बैटरी की अत्यधिक खपत की शिकायत कर रहे थे। कुछ ने एप का पुराना वर्जन इंस्टॉल किया, तो कुछ ने Instagram Lite का इस्तेमाल शुरू कर दिया, जिससे बैटरी बेहतर चलने लगी। इसने पुष्टि की कि समस्या मुख्य ऐप से ही जुड़ी हुई थी। कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा था, जिससे चिंता और बढ़ गई। बढ़ती शिकायतों को देखते हुए, गूगल ने एक एडवायजरी जारी की जिसका शीर्षक था "Battery drain on Android devices"। इसमें न सिर्फ समस्या की पुष्टि की गई, बल्कि यह भी बताया गया कि Instagram का नया अपडेट इस बग को ठीक करेगा।
- WhatsApp Update: व्हाट्सएप में आ रहा शानदार प्राइवेसी फीचर, चैट नहीं होगी लीक
- Grok Chatbot: अब Telegram पर एलन मस्क का ग्रोक एआई, 300 मिलियन डॉलर में हुआ करार
- WWDC 2025: आईफोन से एंड्रॉयड में भी ट्रांसफर हो सकेंगे ई-सिम कार्ड, iOS 19 में आ रहा कमाल का फीचर
- Ghibli: घिब्ली ट्रेंड आपके लिए बन सकता है मुसीबत, आपने भी बनाई है फोटो तो यह चेतावनी जरूर पढ़ें