WhatsApp Update: व्हाट्सएप में आ रहा शानदार प्राइवेसी फीचर, चैट नहीं होगी लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 May 2025 04:58 PM IST
सार

Keep all Data & Preferences, यह विकल्प चुनने पर आप WhatsApp से लॉगआउट हो जाएंगे, लेकिन सभी चैट्स, मीडिया और फाइल्स फोन में सुरक्षित रहेंगे। दोबारा लॉगिन करते ही सब कुछ फिर से ऐक्सेस कर पाएंगे। Cancel, इसे चुनने पर प्रक्रिया रद्द हो जाएगी और आप एप में बने रहेंगे।

WhatsApp Working on Logout Option for Primary Phones on Latest Beta Release
व्हाट्सएप अपडेट - फोटो : AI

    विस्तार

    WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp अपने एंड्रॉयड बीटा वर्जन में एक नए Logout फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स को अपने अकाउंट से प्राइमरी डिवाइस पर भी लॉगआउट करने का विकल्प मिलेगा। अभी तक यूजर्स को WhatsApp से ब्रेक लेने के लिए या तो अकाउंट डिलीट करना पड़ता था या एप को अनइंस्टॉल करना पड़ता था।

    इस फीचर को सबसे पहले Android Authority और AssembleDebug ने WhatsApp Beta for Android 2.25.17.37 के टियरडाउन में देखा है। यह विकल्प Settings > Account सेक्शन के तहत दिखा। Logout करते समय यूजर्स को तीन विकल्प मिलेंगे।

    जिनमें एक Erase all Data & Preferences है। इससे आपके फोन से WhatsApp के सभी चैट्स और डेटा डिलीट हो जाएंगे। Keep all Data & Preferences, यह विकल्प चुनने पर आप WhatsApp से लॉगआउट हो जाएंगे, लेकिन सभी चैट्स, मीडिया और फाइल्स फोन में सुरक्षित रहेंगे। दोबारा लॉगिन करते ही सब कुछ फिर से ऐक्सेस कर पाएंगे। Cancel, इसे चुनने पर प्रक्रिया रद्द हो जाएगी और आप एप में बने रहेंगे।

    जो यूजर WhatsApp से कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं, उनके लिए यह विकल्प बेहद उपयोगी हो सकता है। अभी तक WhatsApp जैसे एप्स में लॉगआउट का विकल्प नहीं होता, जिससे ब्रेक लेना मुश्किल हो जाता है। यह फीचर डेटा डिलीट किए बिना अकाउंट से बाहर निकलने की सुविधा देगा।

    और पढ़ें...