हो जाइए तैयार: जल्द महंगे होंगे मोबाइल टैरिफ प्लान, एयरेटल के चेयरमैन ने दिए संकेत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 01 Mar 2023 09:33 AM IST
सार

Airtel To Hike Mobile Tariff: सुनील मित्तल ने कहा कि कंपनी ने नई टेक्नोलॉजी के लिए काफी पूंजी निवेश की है जिससे बैलेंस शीट मजबूत हुई है लेकिन कंपनी को इसके बदले बहुत कम रिटर्न मिल रहा है।

विज्ञापन
Mobile Tariff Plans Will be hike soon Airtel Chairman Hints and says People are paying nothing
भारती इंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    आने वाले दिनों में मोबाइल टैरिफ के मामले में आपको बड़ा झटका मिल सकता है। इसको लेकर टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने संकेत दे दिए हैं। दरअसल, भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने टैरिफ प्लान में बढ़ोत्तरी के संकेत दिए हैं। सुनील मित्तल ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कहा कि लोगों की सैलरी बढ़ गई है, किराए बढ़ गए हैं, सिवाय एक बात के। लोग लगभग बिना भुगतान किए 30 जीबी का उपयोग कर रहे हैं। और कोई शिकायत नहीं है। इससे पहले कंपनी ने बेसिक टैरिफ प्लान की कीमत में 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।

    सुनील मित्तल ने कहा कि कंपनी ने नई टेक्नोलॉजी के लिए काफी पूंजी निवेश की है जिससे बैलेंस शीट मजबूत हुई है लेकिन कंपनी को इसके बदले बहुत कम रिटर्न मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वोडाफोन-आइडिया की जो हालत है ऐसे में देश एक और वोडाफोन-आइडिया को नहीं झेल सकता।

    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि सरकार और रेग्युलेटर्स इस हालात से पूरी तरह वाकिफ है और आम लोग भी इसे पूरी तरह समझ रहे हैं। ऐसे में हमें ऐसी मजबूत टेलीकॉम कंपनियों की जरूरत है जो ग्रामीण इलाकों में शानदार कवरेज देने के लिए नए टेक्नोलॉजी में निवेश कर सके। सुनील भारती मित्तल ने कहा कि साल के मध्य में मोबाइल टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ाई जा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टैरिफ प्लान की कीमत में बढ़ोतरी से निचले स्तर के लोगों पर प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोग अन्य चीजों पर जो खर्च कर रहे हैं, उसकी तुलना में यह बढ़ोतरी कम है। उन्होंने कहा कि वेतन बढ़ गए हैं, किराए बढ़ गए हैं, सिवाय एक बात के। कोई शिकायत नहीं है। लोग लगभग बिना भुगतान किए 30 जीबी का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमारे पास देश में वोडाफोन (आइडिया) प्रकार के अधिक परिदृश्य नहीं हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें