जेब ढीली करने के लिए रहें तैयार: चुनाव के बाद लगेगा झटका, 50 से 250 रुपये तक महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 May 2024 10:57 AM IST
सार

जल्द ही सभी कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने वाले हैं। ऐसा दावा हम नहीं, बल्कि कई एजेंसियां कर रही हैं। ब्रोकरेज फर्म एक्सिस कैपिटल की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 के खत्म होने के बाद मोबाइल टैरिफ प्लान महंगे होंगे। इनमें करीब 20 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
Mobile Tariff plan may Hike upto 20 Percent After The Loksabha Election Here Is The Details
Tariff hike after election 2024 - फोटो : AI IMAGE

    विस्तार

    आज आप फ्री में 5जी नेटवर्क का आनंद ले रहे हैं। टेलीकॉम कंपनियां 4जी रिचार्ज प्लान पर ही 5जी नेटवर्क का एक्सेस ग्राहकों को दे रही हैं, लेकिन आप यह तो जानते ही हैं कि 5जी पर टेलीकॉम कंपनियों ने मोटे पैसे खर्च किए हैं और इन पैसों को वसूलने का वक्त आ गया है। जल्द ही सभी कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने वाले हैं। ऐसा दावा हम नहीं, बल्कि कई एजेंसियां कर रही हैं। ब्रोकरेज फर्म एक्सिस कैपिटल की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 के खत्म होने के बाद मोबाइल टैरिफ प्लान महंगे होंगे। इनमें करीब 20 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है।

    फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टैरिफ प्लान की कीमतों में 25 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है। ऐसे में अगर अभी आप कोई रिचार्ज 100 रुपये का करा रहे हैं तो जून के बाद इसी 100 के लिए आपको 125 रुपये देने पड़ सकते हैं। अगर आप 84 दिन का कोई 700 रुपये का प्लान रिचार्ज करा रहे हैं तो इसके लिए अब आपको 875 रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है।

    विज्ञापन

    कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नए प्लान के साथ 5जी प्लान भी पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा जिन मौजूदा 4जी प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी मिल रहा है उसे या तो खत्म किया जाएगा या फिर इसमें बड़े बदलाव होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें