मोदी सरकार में मोबाइल इंटरनेट हुआ 22 गुना सस्ता: रविशंकर प्रसाद

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 05 Dec 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
Mobile Internet became 22 times cheaper in Modi Government than UPA says Ravi Shankar Prasad
mobile data - फोटो : TWITTER/bjp4india

    एक ओर जहां देश की सभी टेलीकॉम कंपनियां लगातार अपने नए टैरिफ प्लान जारी कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर एक रिपोर्ट जारी हुई है जिसके मुताबिक पूरी दुनिया के मुकाबले भारत में मोबाइल इंटरनेट सबसे सस्ता है।

    ट्विटर पर भाजपा के आधिकारिक हैंडल से जानकारी दी गई है कि भारत में मोबाइल इंटरनेट की दरें दुनिया में सबसे सस्ती हैं। ब्रिटिश एजेंसी cable.co.uk के अनुसार भारत में 1GB मोबाइल डेटा का मूल्य 0.26 डॉलर है, जबकि 1GB डाटा का औसत वैश्विक मूल्य है 8.53 डॉलर है।

    विज्ञापन

    वहीं सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी मोबाइल इंटरनेट की कीमत को लेकर कांग्रेस के घेरते हुए कहा है, ' नरेंद्र मोदी सरकार को कांग्रेस की ओर से महंगा मोबाइल इंटरनेट विरासत में मिला था जो कि 2014 में 268.97 रुपये प्रति जीबी था, वहीं अब ट्राई के मुताबिक भारत में एक जीबी इंटरनेट की कीमत 11.78 रुपये है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि इसी साल मार्च में केबल.को.यूके ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था कि भारत में मोबाइल इंटरनेट सबसे सस्ता है, वहीं रिपोर्ट में कहा गया था कि स्विट्जरलैंड, साउथ कोरिया, अमेरिका, कनाडा, चीन, जर्मनी चार्ट के मुताबिक मोबाइल टैरिफ के मामले में भारत सबसे सस्ता है। दुनिया में सबसे महंगा मोबाइल इंटरनेट जिम्बाब्वे में है जहां एक जीबी डाटा की कीमत करीब 5,310.29 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें