Jio Tariff: पुरानी कीमत में रिचार्ज का आखिरी मौका आज, कल से हो जाएंगे महंगे

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 05 Dec 2019 04:58 PM IST
Jio Tariff Plan Hike From 6 December 2019 Here Are The Best Prepaid Plans To Recharge Now
Jio

    देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) कल यानी छह दिसंबर से बढ़ी हुई कीमत वाले टैरिफ प्लान लागू करने जा रही है। साथ ही जियो ने इस जानकारी का एलान एक दिसंबर को ही कर दिया था। ऐसे में आप आज (5 दिंसबर 2019) जियो के मौजूदा प्रीपेड प्लान रिचार्ज करा लें, क्योंकि कल से कंपनी के सभी पैक्स की कीमत में इजाफा होने वाला हैं। यदि आपके प्लान की वैधता अभी बची है तो भी आप रिचार्ज करा सकते हैं, क्योंकि आपको नुकसान नहीं होने वाला है। जिस दिन आपके मौजूदा प्लान की वैधता खत्म होगी, उस दिन से आज का रिचार्ज कराया गया प्लान एक्टिव हो जाएगा। तो इसमें आपका फायदा ही है। आइए देखते हैं पुराने बेस्ट प्लान पूरी लिस्ट...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो के ऑल-इन-वन प्लान

    रिलायंस जियो ने ऑल-इन-वन के तहत 149 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पेश किया है। उपभोक्ताओं को इस पैक में जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए मिलेंगे 300 एफयूपी मिनट), 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1.5 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। वहीं, इस पैक की वैधता 24 दिनों की है।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो ने 222 रुपये वाला प्लान पेश किया है। यूजर्स को इस पैक में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा (कुल 56 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए मिलेंगे 1000 एफयूपी मिनट) की सेवा देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें