Jio ने लॉन्च किए नए टैरिफ प्लान, शुरुआती कीमत 199 रुपये, देखें पूरी लिस्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 05 Dec 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
JIO launches NEW ALL IN ONE PLANS know all tariff plans here in details
JIO NEW PLAN - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो ने आखिरकार अपने नए टैरिफ प्लान पेश कर दिए हैं। जियो के सभी नए टैरिफ प्लान छह दिसंबर से लागू होंगे। अपने नए प्लान को लेकर कंपनी का कहना है कि जियो के प्लान टैरिफ हाइक के बावजूद एयरटेल और वोडाफोन और आइडिया के टैरिफ प्लान से 15-25 फीसदी तक सस्ते हैं। इन सभी प्लान के साथ जियो टीवी पर 600 से अधिक चैनल देखने का मौका मिलेगा। साथ ही जियो सिनेमा पर 10,000+ फिल्में और कई सारे शोज मिलेंगे। वहीं जियो क्लाउड पर 5 जीबी स्टोरेज फ्री में मिलेगी।आइए जानते हैं जियो के सभी प्लान के बारे में।

    JIO ALL IN ONE PLANS
    JIO ALL IN ONE PLANS - फोटो : amar ujala

    जियो के रोज 1.5 जीबी डाटा वाले प्लान

    रोज 1.5 जीबी डाटा के तहत तीन प्लान पेश किए गए हैं जिनमें 199 रुपये, 399 रुपये, 555 रुपये और 2,199 रुपये के प्लान शामिल हैं। 199 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में जियो से जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री है, वहीं दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट्स मिलेंगे।

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    वहीं जियो 399 रुपये वाले प्लान में 56 दिनों की वैधता के साथ 2000 मिनट दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग मिलेगी। 555 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3,000 मिनट और 2,199 रुपये वाले 365 दिनों के प्लान में दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 मिनट मिलेंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें