आईएफसीएन ने लॉन्च किया व्हाट्सएप चैटबॉट, मिलेगी गलत सूचनाओं की हर जानकारी
विज्ञापन

पोयंटर इंस्टीट्यूट के इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क (आईएफसीएन) ने सोमवार को एक व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च किया, जिसमें कोविड-19 को लेकर गलत सूचनाओं की जानकारी दी जाएगी। आईएफसीएन के इस चैटबॉट का इस्तेमाल करने से दुनिया भर के लोग यह जानने में सक्षम होंगे कि संक्रमण को लेकर फैली कोई सूचना सही है या नहीं। चैटबॉट में आईएफसीएन के तथ्य विशेषज्ञ सूचना का मूल्यांकन कर उसकी विश्वसनीयता को सही या गलत करार देंगे। इसे पहले अंग्रेजी में उपलब्ध कराया गया है, लेकिन बाद में इसे हिंदी, स्पेनिश और पुर्तगाली सहित अन्य भाषाओं में भी लॉन्च किया जाएगा। आईएफसीएन दुनियाभर के 70 देशों में तथ्यों की जांच से संबंधित सेवाएं देता है।
और पढ़ें...