माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा एलान, बंद होगा Windows 7

यदि आप भी माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज 7 इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। कंपनी ने अपने सबसे लोकप्रिय विंडोज 7 को बंद करने का एलान किया है। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2009 में विंडोज 7 को लॉन्च किया था, लेकिन अब कंपनी इसके लिए कोई अपडेट जारी नहीं करेगी। ऐसे में विंडोज 7 में किसी प्रकार के बग को फिक्स करना मुश्किल हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः गूगल की ये दो बड़ी सेवाएं हो रही हैं बंद, सेव कर लें अपना डाटा
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ब्लॉग में कहा है कि 14 जनवरी 2020 विंडोज 7 के लिए आखिरी दिन होगा। इसके बाद इसे ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए कोई अपडेट जारी नहीं होगा। साथ ही 14 जनवरी 2020 को ही इस ओएस के लिए आखिरी सिक्योरिटी अपडेट जारी होगा और इसी अपडेट के साथ यूजर्स को विंडोज 7 के बंद होने का नोटिफिकेशन मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Moto G7 भारत में हुआ लॉन्च, 15 मिनट की चार्जिंग में 9 घंटे चलेगा फोन
अंग्रेजी वेबसाइट द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में इस वक्त विंडोज 10 के साथ 80 करोड़ कंप्यूटर्स काम कर रहे हैं। ऐसे में विंडोज 10 को बंद करके कंपनी विंडोज 10 पर पूरी तरह से फोकस करेगी और इसी ओएस को प्रमोट बी करेगी। ऐसे में यदि आपके सिस्टम में भी विंडोज 7 है तो आपके लिए बेहतर है कि आप उसका बैकअप किसी ड्राइव में क्लाउड पर ले लें।