गूगल की ये दो बड़ी सेवाएं हो रही हैं बंद, सेव कर लें अपना डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 25 Mar 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
Google to shutdwon google plus and inbox by Google
google plus, inbox by gmail shutting down

    टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल अपनी दो सर्विसेज को इसी महीने बंद करने जा रही है। गूगल की सोशल साइट गूगल प्लस और इनबॉक्स बाय जीमेल दोनों सेवाएं बंद हो रही हैं। इनमें से गूगल प्लस के यूजर्स का डाटा कंपनी 2 अप्रैल से डिलीट करना शुरू कर देगी, वहीं इनबॉक्स की सेवा 2 अप्रैल से बंद हो जाएगी। गूगल प्लस के यूजर्स का पब्लिक डाटा कंपनी अपने पास रखेगी, जबकि निजी डाटा को डिलीट कर दिया जाएगा।

    गूगल प्लस का डाटा ऐसे सेव करें

    Google Plus
    Google Plus

    इनमें से सबसे पहले गूगल प्लस के डाटा सेव करने की बात करें तो आप डाटा को देखने के लिए अपना जीमेल लॉगिन करें। इसके बाद दाहिनी ओर आपकी फोटो दिखेगी और उसके बायीं ओर एक साथ बॉक्स के आकार में नौ डॉट्स बने होंगे। उन पर क्लिक करने पर आपको गूगल प्लस दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप गूगल प्लस अकाउंट में जा सकते हैं। इसके बाद आप गेट स्टार्टेड पर क्लिक करके अपना डाटा डाउनलोड कर सकते हैं। यहीं से आप अपना अकाउंट भी डिलीट कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    जीमेल बाय इनबॉक्स भी होगा बंद

    inbox by gmail
    inbox by gmail

    ब बात करें जीमेल बाय इनबॉक्स की तो गूगल ने अपने 4 साल पुराने ‘Inbox by Gmail’ ऐप को बंद करने का फैसला लिया है। इसे 2 अप्रैल को बंद कर दिया जाएगा। इनबॉक्स बाय जीमेल को 2014 में लांच किया गया था ताकि लोगों कोई ई-मेल का बेहतरीन अनुभव दिया जा सके। जीमेल इनबॉक्स फिलहाल ऐप के साथ-साथ डेस्कटॉप पर भी उपलब्ध है। जीमेल इनबॉक्स एक तरह से असली जीमेल की तरह ही है, लेकिन इसमें कुछ खास फीचर्स मिलते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें