Windows 11: नया विंडोज 11 अपडेट हुआ जारी, AI सपोर्ट सहित मिलेंगे 150 से ज्यादा नए फीचर्स
Windows 11 के साथ पेंट, फोटो, क्लिपचैम्प जैसे एप्स के लिए कोपायलट की पावर और नए एआई-संचालित एक्सपीरियंस को जोड़ा गया है।

विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट ने एआई-पावर्ड असिस्टेंट, कोपायलट फीचर वाला एक नया विंडोज 11 अपडेट जारी कर दिया है। नए विंडोज अपडेट के साथ कंपनी का कहना है कि यह कार्यों में तेजी लाएगा, फ्रिक्शन को कम करेगा, पर्सनलाइज उत्तर प्रदान करेगा और यूजर्स का समय बचाएगा। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 11 के नए अपडेट में 150 से अधिक नए फीचर्स को जोड़ा गया है।
कंपनी का कहना है कि कई सारे बदलावों के साथ नया विंडोज 11 अपडेट अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी में से एक है। इसके साथ पेंट, फोटो, क्लिपचैम्प जैसे एप्स के लिए कोपायलट की पावर और नए एआई-संचालित एक्सपीरियंस को जोड़ा गया है।
विंडोज 11 में नए एआई-संचालित फीचर की घोषणा करते हुए, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, "कोपायलट वेब के कॉन्टेक्स और इंटेलिजेंस, आपके कार्य डाटा और इस समय आप अपने पीसी पर क्या कर रहे हैं, को प्राइवेसी और सिक्योरिटी के साथ बेहतर सहायता प्रदान करने के लिए शामिल करेगा। यह एक सरल और सहज अनुभव होगा, जो विंडोज 11, माइक्रोसॉफ्ट 365 और एज और बिंग के साथ हमारे वेब ब्राउजर में उपलब्ध होगा।"