काम की बात: विदेश से खरीद रहे हैं iPhone? जान लें ये सबसे जरूरी पांच बातें, पछताना नहीं पड़ेगा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 27 Sep 2023 05:05 PM IST
सार

यदि आप भी पैसे बचाने के लिए विदेश से आईफोन 15 सीरीज का कोई मॉडल मंगाने की सोच रहे हैं तो कुछ जरूरी बाते हैं जो आपको जान लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Buying iPhone 15 from abroad Know these five most important things before buying you will not regret
iPhone 15 - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    आईफोन को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। हाल ही में एपल ने आईफोन 15 सीरीज को पेश किया है। हालांकि, एपल आईफोन 15 सीरीज की कीमतें अलग-अलग देशों में अलग-अलग हैं। ऐसे में कई लोग आईफोन 15 को विदेशों से खरीदने की कोशिश करते हैं। यदि आप भी पैसे बचाने के लिए विदेश से आईफोन 15 सीरीज का कोई मॉडल मंगाने की सोच रहे हैं तो कुछ जरूरी बाते हैं जो आपको जान लेनी चाहिए।

    सबसे पहले सबसे जरूरी चीज यानी कीमत की बात करते हैं। जैसा की हमने बताया आईफोन 15 की अलग-अलग देशों में अलग-अलग कीमत हैं। ऐसे में आप जिस देश से आईफोन 15 मंगा रहे हैं उसकी कीमत को अन्य देशों से भी जांच लें ताकि आप सबसे कम कीमत पर डिवाइस खरीद सकें। उदाहरण के लिए भारत में iPhone 15 Pro की कीमत 1,34,900 रुपये है और तुर्की में बेस वेरिएंट की कीमत 64,999 तुर्की लीरा (लगभग 2,00,000 रुपये) है। यानी आपको विदेश से आईफोन मंगाने से पहले कीमत को लेकर अच्छी रिसर्च कर लेना चाहिए।

    विज्ञापन

    अमेरिका में iPhone केवल eSIM को सपोर्ट करते हैं। यानी अमेरिका से iPhone खरीदते समय आपको यह बात ध्यान में रखनी होगी। यूएस से आईफोन खरीदने से पहले इसके लोकल कैरियर नेटवर्क टेक्नोलॉजी को जरूर चेक कर लें। आपको केवल ओपन लोकल कैरियर नेटवर्क वाला आईफोन ही लेना है। हालांकि, iPhones के अमेरिकी वर्जन भारतीय कैरियर - एयरटेल, जियो और वीआई के साथ कंपेटिबल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें