Windows 11: बदल गया है ओएस का लुक, जानें माइक्रोसॉफ्ट के नए विंडोज के टॉप फीचर्स के बारे में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Jun 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
Microsoft Windows 11 Top Features Which will Change Your Experience; All You Need to Know
Windows 11 - फोटो : microsoft

    माइक्रोसॉफ्ट ने एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपने नए विंडोज Windows 11 को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले 2015 में Windows 10 को लॉन्च किया गया था। Windows 11 के साथ डिजाइन, इंटरफेस और स्टार्ट मीनू को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। विंडोज स्टार्ट साउंड में भी आपको बदलाव देखने को मिलेगा। Windows 11 के साथ वेलकम स्क्रीन के साथ Hi Cortana को हटा दिया गया है और लाइव टाइटल भी आपको नए विंडोज में देखने को नहीं मिलेगा। Windows 11 की डिजाइन के साथ माइक्रोसॉफ्ट की प्लानिंग macOS और Chrome OS को टक्कर देने की है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि विंडोज-11 इस साल के अंत तक नए कंप्यूटरों और अन्य उपकरणों में उपलब्ध होने लगेगा और विंडोज-10 के उपयोगकर्ताओं को अपने सिस्टम में इसका अपडेट निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम का सबसे पहला संस्करण 1985 में लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं Windows 11 के टॉप फीचर्स के बारे में...

    Windows 11
    Windows 11 - फोटो : microsoft

    स्टार्ट मीनू

    नए विंडोज के साथ आपको एक फ्रेश स्टार्ट मीनू मिलेगा जिसमें नया साउंड समेत नया इंटरफेस भी शामिल है। विंडोज के कॉर्नर की डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए iPadOS जैसी है। स्टार्ट मीनू को अब सेंटर में जगह दी गई है। 1996 के बाद यह पहला मौका है जब स्टार्ट मीनू लेफ्ट की जगह सेंटर में दिया गया है। एप की प्लेसमेंट काफी हद तक macOS और Chrome OS जैसी है, हालांकि प्लेसमेंट को आप अपने हिसाब से बदल भी सकते हैं। स्टार्ट मीनू में आपको लाइव टाइटल भी देखने को नहीं मिलेगा।

    Snap Layouts
    Snap Layouts - फोटो : microsoft

    मल्टीटास्किंग एक्सपेरियंस

    मल्टीटास्किंग के अनुभव को और मजेदार बनाने के लिए नया बदलाव किया गया है। अब आप मैक्सिमाइज बटन की मदद से एक साथ चार स्क्रीन को एक्टिव करके इस्तेमाल कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने इसे Snap Layouts नाम दिया है। मल्टीपल विंडोज के मामले में आपको macOS का ही अनुभव मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें