सोशल ब्राउजर : गूगल ने क्रोम ऐड-ट्रैकिंग तकनीक हटाने की योजना टाली

Jeet Kumar
पीटीआई, लंदनJeet Kumar
Fri, 25 Jun 2021 12:08 AM IST
सार

इस तकनीक के द्वारा विज्ञापन संबंधी उद्देश्यों के लिए उपयोगकर्ताओं का पता लगाया जाता है

विज्ञापन
Google postpones plan to phase out Chrome ad tracking technology
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media

    विस्तार

    गूगल ने कहा कि वह अपनी क्रोम ब्राउजर तकनीक को हटाने की योजना को टाल रही है क्योंकि उसे वैकल्पिक प्रणाली के विकास के लिए और समय चाहिए। यह तकनीक विज्ञापन संबंधी उद्देश्यों के लिए उपयोगकर्ताओं का पता लगाती है।

    शीर्ष प्रोद्योगिकी कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीसरे पक्ष के कुकीज (थर्ड पार्टी कुकीज) हटाने के प्रस्तावों को 2023 के आखिर तक के लिए टाल दिया जाएगा। तकनीक इस साल के अंत तक लाए जाने का प्रस्ताव था।

    विज्ञापन

    क्रोम के प्राइवेसी इंजीनियरिंग डायरेक्टर विनय गोयल ने एक ब्लॉग में लिखा कि हमें जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इससे हमें सही समाधानों को लेकर सार्वजनिक चर्चा के लिए और प्रकाशकों एवं विज्ञापन उद्योग को उनकी सेवाएं के हस्तांतरण के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    विज्ञापनदाता तीसरे पक्ष के कुकीज की मदद से उपयोगकर्ता की जानकारी जुटाते हैं और उसका इस्तेमाल अपने अभियान को ज्यादा कारगर बनाकर उपयोगकर्ता को लक्षित करने के लिए करते हैं।

    लेकिन इन्हें लेकर लंबे समय से निजता संबंधी चिंताएं उठती रही हैं क्योंकि उनका इस्तेमाल इंटरनेट पर उपयोगकर्ताओं का पता लगाने के लिए किया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें