इंतजार खत्म: फ्लिपकार्ट से होगी Nothing के पहले प्रोडक्ट की बिक्री, जल्द लॉन्च हो सकता है पहला TWS
Nothing ने अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा था कि उसके पहले TWS की लॉन्चिंग अगले महीने यानी जून में होगी। कंपनी के पहले ईयरबड्स का नाम Nothing Ear 1 होगा। इसका सीधा मुकाबला एपल एयरपॉड्स के साथ-साथ सैमसंग गैलेक्सी बड्स और वनप्लस बड्स से होगा।

विस्तार
कार्ल पेई की कंपनी Nothing जल्द भारत में अपना पहला प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। Nothing ने भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति के लिए ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से पार्टनरशिप का एलान किया है। ऐसे में भारत में Nothing के पहले ईयरबड्स Earbuds ear 1 की लॉन्चिंग का भी रास्ता साफ हो गया है, हालांकि Earbuds ear 1 की लॉन्चिंग तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई ने इसी साल जनवरी में Nothing नाम से नई कंपनी की शुरुआत की है।
फ्लिपकार्ट से साझेदारी पर नथिंग इंडिया के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक मनु शर्मा ने कहा, 'नथिंग के साथ हमारा लक्ष्य ईजी टू यूज प्रोडक्ट तैयार करना है ताकि हमारे यूजर्स को एक नया अनुभव और नई तकनीक मिले। Earbuds ear 1 की लॉन्च के लिए हम फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि हम भारत में नथिंग की धमाकेदार एंट्री चाहते हैं।'
Nothing Ear 1 के नाम से होगी लॉन्चिंग
बता दें कि पिछले महीने ही Nothing ने अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा था कि उसके पहले TWS की लॉन्चिंग अगले महीने यानी जून में होगी। कंपनी के पहले ईयरबड्स का नाम Nothing Ear 1 होगा। इसका सीधा मुकाबला एपल एयरपॉड्स के साथ-साथ सैमसंग गैलेक्सी बड्स और वनप्लस बड्स से होगा।
Nothing Ear 1 को कार्ल पेई और उनकी टीम ने डिजाइन और तैयार किया है जिसमें स्मार्टफोन ब्रांड Essential और इंडस्ट्रियल डिजाइन फर्म Teenage इंजीनियरिंग के लोग शामिल हैं। कंपनी के इस अनोखे नाम को लेकर कार्ल पेई ने कहा है कि नाम के पीछे का मकसद एक ऐसी टेक्नोलॉजी लाना है जो लोगों की जिंदगी में प्रभावित होते हुए भी अदृश्य रहे।
Nothing Ear 1 को लेकर अभी तक सिर्फ एक पिक्चर सामने आई है। फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। कंपनी ने इसका टीजर पिक्चर रिलीज किया है। इसकी लॉन्चिंग को लेकर कार्ल पेई ने कहा है कि यह केवल एक शुरुआत है। कंपनी ने लॉन्चिंग तारीख के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
- Windows 11 Launch: माइक्रोसॉफ्ट ने लांच की विंडोज-11, छह साल बाद आया नया संस्करण
- सोशल ब्राउजर : गूगल ने क्रोम ऐड-ट्रैकिंग तकनीक हटाने की योजना टाली
- Vivo V21e 5G भारत में हुआ लॉन्च, 30 मिनट में 72% चार्ज हो जाएगी बैटरी
- Jio Phone Next: क्या जियो के इस नए स्मार्टफोन में मिलेगा hotspot, जानें अंबानी ने क्या कहा?