Microsoft: 24 जून को लॉन्च होगा नया ऑपरेटिंग सिस्टम, क्लाउड विंडोज का मिल सकता है तोहफा
इस बार कंपनी क्लाउड आधारित विंडोज पेश कर सकती है। इसका बड़ा फायदा यह होगा कि कंपनी की यह सेवा सब्सक्रिप्शन आधारित होगी जिसके उसे काफी मुनाफा होगा। इसके अलावा क्लाउड आधारित होने के कारण Microsoft Office और Xbox जैसे गेम्स को लेकर भी कोई परेशानी नहीं होगी।

विस्तार
Microsoft का नया विंडोज इसी महीने लॉन्च होने जा रहा है। 24 जून को Microsoft के नेक्स्ट जेनरेशन विंडोज के लॉन्च होने की खबर है। इवेंट में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पैनोस पनाय दोनों मौजूद रहेंगे। कंपनी इस इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भी भेज रही है। इवेंट का आयोजन 24 जून को शाम 8.30 बजे से होगा।
फिलहाल कंपनी का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 है। ऐसे में इस इवेंट में विंडोज 11 की उम्मीद की जा सकती है। नए ओएस में यूजर इंटरफेस में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए विंडोज का कोडनेम Sun Valley बताया जा रहा है।
विंडोज 11 में क्या होगा खास
विंडोज 11 में एप्स के नए आइकन, एनिमेशन, नया स्टार्ट मीनू, टास्कबार लेआउट देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा नए विंडोज के साथ कंपनी एप को री-अरेंज भी कर सकती है जिसका फायदा मल्टीपल मॉनिटर में मिलेगा। इसके अलावा इसमें Xbox Auto HDR का सपोर्ट और, ब्लूटूथ ऑडियो को बेहतर बनाया जा सकता है। माइक्रोसॉफ्ट एक नए एप स्टोर पर भी काम कर रहा है।
कहा जा रहा है कि इस बार कंपनी क्लाउड आधारित विंडोज पेश कर सकती है। इसका बड़ा फायदा यह होगा कि कंपनी की यह सेवा सब्सक्रिप्शन आधारित होगी जिसके उसे काफी मुनाफा होगा। इसके अलावा क्लाउड आधारित होने के कारण Microsoft Office और Xbox जैसे गेम्स को लेकर भी कोई परेशानी नहीं होगी। तीसरा फायदा यह होगा कि कंपनी अपने Azure क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म का बेहतर इस्तेमाल कर पाएगी जिसमें वह पिछले कई सालों से निवेश कर रही है।
2015 में लॉन्च हुआ था Windows 10
बता दें कि साल 2015 में माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 को पेश किया था और पिछले छह सालों में इसमें कई बदलाव देखने को मिले हैं। पिछले छह सालों में कंपनी ने साल में दो बार अपडेट जारी किए हैं और मासिक तौर पर सिक्योरिटी पैच भी जारी हुए हैं।
- दिल्ली हाईकोर्ट में सरकार: अपनी क्षमता का व्हाट्सएप कर रहा गलत इस्तेमाल, पॉलिसी के लिए यूजर्स पर बना रहा दबाव
- Mi 11 Ultra को खरीदने के लिए अभी और करना होगा इंतजार, कंपनी ने दिया यह बयान
- Jio 5G Smartphone: फीचर फोन की कीमत में 5जी स्मार्टफोन, जियो और गूगल इसी महीने कर सकते हैं एलान
- अपकमिंग स्मार्टफोन: अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगा Poco M3 Pro 5G, जानें फीचर्स