अपकमिंग स्मार्टफोन: अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगा Poco M3 Pro 5G, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Jun 2021 05:35 PM IST
सार

Poco M3 Pro 5G की शरुआती कीमत 159 यूरो यानी करीब 14,100 रुपये है। इस कीमत में फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 179 यूरो यानी करीब 15,900 रुपये है। फोन तीन कलर कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको येल्लो कलर में मिलेगा।

विज्ञापन
Poco M3 Pro 5G set to launch in India on June 8 Flipkart Availability Confirmed
Poco M3 Pro 5G - फोटो : twitter/poco

    विस्तार

    Poco M3 Pro 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Poco M3 Pro 5G को लॉन्चिंग भारत में 8 जून को तय की गई है। पोको एम3 प्रो 5जी को पिछले महीने ही ग्लोबली लॉन्च किया गया है। Poco ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि Poco M3 Pro 5G की बिक्री भारत में फ्लिपकार्ट से होगी। आपको बता दें कि Poco M3 Pro 5G पोको इंडिया का भारत में लॉन्च होने वाला पहला 5जी स्मार्टफोन होगा। पोको के इस नए फो को रेडमी नोट 10 5जी का री-ब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है।

    Poco M3 Pro 5G की कीमत

    Poco M3 Pro 5G की शरुआती कीमत 159 यूरो यानी करीब 14,100 रुपये है। इस कीमत में फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 179 यूरो यानी करीब 15,900 रुपये है। फोन तीन कलर कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको येल्लो कलर में मिलेगा।

    विज्ञापन

    Poco M3 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

    Poco M3 Pro 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 90Hz है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Poco M3 Pro 5G का कैमरा

    Poco M3 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ नाइट मोड, एआई कैमरा, मूवी फ्रेम, स्लो मोशन वीडियो और मैक्रो मोड के अलावा एआई ब्यूटी मोड भी मिलेगा।

    Poco M3 Pro 5G की बैटरी

    पोको के इस फोन में एआई फेस अनलॉक के अलावा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 5G, 4G, NFC, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, GPS, 3.5mm का ऑडियो जैक और USB टाईप-C पोर्ट है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें