Mi 11 Ultra को खरीदने के लिए अभी और करना होगा इंतजार, कंपनी ने दिया यह बयान
Mi 11 Ultra की कीमत 69,990 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

विस्तार
शाओमी ने अपने सबसे महंगे स्मार्टफोन Mi 11 Ultra को भारत में कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया है। Mi 11 Ultra को भारतीय बाजार में ग्राहक काफी पसंद भी कर रहे हैं लेकिन अब Mi 11 Ultra के दीवानों को फोन के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। शाओमी इंडिया ने कहा है कि कोरोना महामारी की वजह से Mi 11 Ultra की शिपमेंट में देरी हो रही है। बता दें कि Mi 11 Ultra को भारत में अप्रैल में Mi 11X और Mi 11X Pro के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन कंपनी ने बिक्री की तारीख की घोषणा नहीं की थी।
Mi 11 Ultra की बिक्री को लेकर शाओमी ने कहा है कि कोरोना महामारी की वजह से Mi 11 Ultra के शिपमेंट में देरी हो रही है। कंपनी ने ट्वीट करके ग्राहकों से माफी मांगते हुए कहा है, 'हम समझते हैं कि आप में से कई लोग इस अल्ट्रा प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने के लिए बेचैन हैं लेकिन कोरोना वायरस हमारे कंट्रोल से बाहर हो गया है जिसकी वजह से भारत में फोन की शिपमेंट में परेशानी हो रही है। स्थिति में सुधार के बाद हम फोन की बिक्री को लेकर एलान करेंगे।'
Xiaomi Mi 11 Ultra की कीमत
Mi 11 Ultra की कीमत 69,990 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है, हालांकि कंपनी ने फोन की बिक्री की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Mi 11 Ultra की स्पेसिफिकेशन
Mi 11 Ultra में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसमें 6.81 इंच की WQHD+ E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3200 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और टच सैंपलिंग रेट 480Hz है। इसकी ब्राइटनेस 1,700 निट्स है। फोन की डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। वहीं बैक पैनल पर 1.1 इंच की दूसरी डिस्प्ले है जिसमें टाइम आदि की जानकारी मिलती है। फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी स्टोरेज है।
Mi 11 Ultra का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.95 है। वहीं दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है जिसका अपर्चर f/2.2 और व्यू 128 डिग्री है। तीसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 120x डिजिटल जूम मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंच कैमरा है।
Mi 11 Ultra की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए Mi 11 Ultra में 5G, डुअल बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS, AGPS, NavIC, NFC और USB टाईप-सी पोर्ट है। इसमें आईआर ब्लास्टर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो कि 67W की वायर और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 10W की रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट है। फोन को IP68 की रेटिंग मिली है यानी पानी में जाने से यह जल्दी खराब नहीं होगा। इसका वजन 234 ग्राम है।
- Jio 5G Smartphone: फीचर फोन की कीमत में 5जी स्मार्टफोन, जियो और गूगल इसी महीने कर सकते हैं एलान
- अपकमिंग स्मार्टफोन: अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगा Poco M3 Pro 5G, जानें फीचर्स
- Mivi Collar Classic Review: सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप वाला सबसे सस्ता नेकबैंड
- Airtel One Postpaid Plan: पूरी फैमिली के लिए एक ही प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ 75GB डाटा