Microsoft के आलीशान ऑफिस की नोएडा में हुई शुरुआत, खूबसूरती में ताजमहल से कम नहीं!

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Microsoft ने नोएडा में अपना नया आलीशान ऑफिस शुरू किया है जिसकी खूबसूरती ताजमहल से कम नहीं है। Microsoft का यह ऑफिस इंजीनियरिंग और इनोवेशन के लिए है। कंपनी ने इसे इंडिया डेवलपमेंट सेंटर एनसीआर (IDC NCR) नाम दिया है।
माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक इस नए ऑफिस में भारतीय टैलेंटेड को तरजीह दी जाएगी। माइक्रोसॉफ्ट का भारत में यह तीसरा फैसिलिटी सेंटर है। इससे पहले दो सेंटर बैंगलूरू और हैदराबाद में हैं।
माइक्रोसॉफ्ट के इस नए ऑफिस की डिजाइन आगरा के ताजमहल से प्रेरित है। ऑफिस के अंदर ताजमहल की एक बड़ी फोटो भी है। ऑफिस अंदर से काफी चमकदार है और खूबसूरत है। आईडीसी एनसीआर में माइक्रोसॉफ्ट की टीम डिजिटल इनोवेशन के लिए काम करेगी।

इसके अलावा यहां क्लाउड, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और एंटरप्राइज सॉल्यूशन और गेमिंग के लिए काम होगा। कंपनी के दावे के मुताबिक इस ऑफिस का निर्माण स्थानीय चीजों से हुआ है। ऑफिस को भारतीय इंजीनियर्स ने ही डिजाइन किया है। ऑफिस के गुंबद संगरमरर के हैं।
माइक्रोसॉफ्ट के एक बयान के मुताबिक इस नोएडा ऑफिस को बनाते वक्त बिजली और पानी के संरक्षण का पूरा ख्याल रखा गया है। इस ऑफिस का निर्माण भारत में आईटी इंडस्ट्री के भविष्य को देखते हुए बनाया हुया है।