गूगल प्ले-स्टोर पर TOP Free गेम बना FAU-G, 50 लाख के पाार पहुंचा डाउनलोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Jan 2021 04:24 PM IST
FAU G game Becomes Top Free Game on Google Play Store With Over 5 Million Downloads
FAUG Game - फोटो : PLAY STORE

    पबजी मोबाइल गेम की टक्कर में लॉन्च हुए FAU-G Game गेम ने धमाल मचा दिया है। FAUG Game की लॉन्चिंग 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई है और खबर लिखे जाने तक फौजी गेम को को 50 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। इसके अलावा गूगल प्ले-स्टोर पर टॉप-फ्री एप की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया है।

    FAU-G को डेवलप करने वाली कंपनी nCore Games ने ट्वीट करके बताया है कि FAU-G गूगल प्ले-स्टोर की टॉप फ्री गेम में आ गया है। इसके अलावा गेम ने महज 24 घंटे में डाउनलोडिंग के 10 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। फिलहाल FAU-G गेम में एक ही थीम है जो कि गलवान घाटी में हुई हिंसा पर आधारित है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि जल्द ही इसमें कुछ नए थीम और मोड को जोड़ जाएगा।

    प्ले-स्टोर पर दी गई जानकारी में FAU-G गेम के साथ गलवान घाटी को लेकर स्क्रीनशॉट भी अपलोड किया गया है। यह गेम गलवान घाटी हिंसा पर ही आधारित है, हालांकि यह संभावना है कि आने वाले समय में गेम के थीम में बदलाव किए जाएं। गेम के पहले मिशन का नाम गलवान मिशन है।

    गेम में रिवॉर्ड के तौर पर सिल्वर क्वाइंस और क्रोध जैसे विकल्प मिलेंगे। गेम की पंचलाइन fight for survival है। दूसरा मोटो protect the lac है। हथियार के तौर पर गेम में फरसा, कटार, डंडे जैसे हथियार मिलेंगे। कुछ एपिक स्कीन भी मिलेंगे।

    बता दें कि FAU-G गेम को कंपनी ने 30 नवंबर को गूगल प्ले-स्टोर पर लाइव किया था और उसके बाद से प्री-रजिस्ट्रेशन चल रहा था। इस गेम को भारतीय गेम डेवलपर कंपनी nCore गेम्स ने तैयार किया है। इस गेम से होने वाली कमाई का 20 फीसदी हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें