Samsung Galaxy M02 दो फरवरी को होगा भारत में लॉन्च, कीमत होगी 7000 रुपये से कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Jan 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M02 Launch in India On February 2 Priced Under Rs 7000
Samsung Galaxy M02 - फोटो : AMAZON

    सैमसंग का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M02 दो फरवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है। अमेजन इंडिया पर Samsung Galaxy M02 की माइक्रो साइट लाइव हो गई है। Samsung Galaxy M02 पिछले साल जून में लॉन्च हुए Galaxy M01 का अपग्रेडेड वर्जन है। Galaxy M सीरीज का यह फोन एक बजट फोन होगा जिसकी कीमत 7,000 रुपये से कम होगी।

    Samsung Galaxy M02 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy M02 की कीमत भारत में 7,000 रुपये से कम होगी, हालांकि वास्तविक कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगी। बता दें कि Galaxy M01 को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M02 के फीचर्स की बात करें तो अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy M02 पिछले साल नवंबर में यूरोप में लॉन्च हुए Galaxy A02s का री-ब्रांडेड वर्जन होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy M02 में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का लेंस होगा। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।

    Samsung Galaxy A02s की स्पेसिफिकेशन

    गैलेक्सी A02s में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें